khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनस्वास्थ्य

दुःखद खबर:-हरिद्वार जनपद के लक्सर तहसील में तैनात एसडीएम संगीता कन्नौजिया का गुरुवार सुबह एम्स ऋषिकेश में निधन हो गया।

हरिद्वार जनपद के लक्सर तहसील में तैनात एसडीएम संगीता कन्नौजिया का गुरुवार सुबह एम्स ऋषिकेश में निधन हो गया। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद 26 अप्रैल को उन्हें इलाज हेतु एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था।

इस वर्ष 26 अप्रैल को लक्सर में सड़क दुर्घटना के दौरान एसडीएम संगीता कन्नौजिया गंभीर रूप से घायल हो गई थी। गंभीर अवस्था में होने के कारण उनका एम्स ऋषिकेश की क्रिटिकल केयर यूनिट ( सीसीयू ) में इलाज चल रहा था।
इस बारे में जानकारी देते हुए एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि उन्होंने गुरूवार 8 सितम्बर की सुबह करीब 9 बजे अन्तिम सांस ली।
उन्होंने बताया कि वह सीसीयू में भर्ती थी और पिछले साढ़े चार महीने से उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। उनकी रीढ़ की पूरी हड्डी में चोट, मस्तिष्क तथा सीने में चोट के साथ-साथ दाहिने हाथ के ऊपर का फ्रैक्चर था।
सड़क दुर्घटना के दौरान लगी कई चोटों और तब से लगातार चल रही वेंटिलेटर सपोर्ट की वजह से उनका सांस लेने में नियन्त्रण समाप्त हो चुका था और लंबे समय तक डायलिसस पर रहने के कारण गुर्दे सहित उनके शरीर के अन्य अंगों ने भी काम करना बन्द कर दिया था।

Related posts

ब्रेकिंग:-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने एनआईएम उत्तरकाशी में आयोजित दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग, पर्वतारोहियों को संस्थान का बैज प्रदान कर दी शुभकामनाएं।

khabaruttrakhand

CM Dhami सरकार के बजट में फिसड्डी: Uttarakhand के विभागों को विकास और निर्माण कार्यों के लिए मदों का सही उपयोग करने में दिक्कतें

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी ने किया तहसील दिवस और खंड विकास कार्यालय कीर्तिनगर का निरीक्षण, दिए निर्देश अधिकारी अपनी विभागीय योजनाओं/कार्यों, कार्यालयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजें।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights