khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Dehradun: वे वफादारी क्या जानें, BJP नेता की ‘कुत्तों का झुंड’ वाली टिप्पणी पर Congress ने किया तीखा पलटवार, पांडवों का भी किया जिक्र

Dehradun: वे वफादारी क्या जानें, BJP नेता की 'कुत्तों का झुंड' वाली टिप्पणी पर Congress ने किया तीखा पलटवार, पांडवों का भी किया जिक्र

Dehradun: Congress ने कुत्तों का झुंड वाली टिप्पणी को लेकर BJP प्रदेश प्रभारी पर पलटवार किया है। करन माहरा ने कहा कि जिन्होंने भारत माता के संग वफादारी नहीं की वे वफादारी क्या जानें। वफादारी को जानने के लिए खुद भी वफादार होना आवश्यक है। BJP प्रदेश प्रभारी को यह भी याद रखना चाहिए कि पांडवों को स्वर्ग की सीढ़ी तक कुत्ता ही लेकर गया था।

प्रदेश Congress अध्यक्ष करन माहरा ने BJP प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की INDI गठबंधन के घटक दलों को कुत्ताें का झुंड करार देने संबंधी टिप्पणी पर तीखी आपत्ति की है। पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि BJP को याद रखना चाहिए कि कुत्ता बड़ा वफादार होता है।

इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट में करन माहरा ने कहा कि जिन्होंने भारत माता के संग वफादारी नहीं की, वे वफादारी क्या जानें। वफादारी को जानने के लिए खुद भी वफादार होना आवश्यक है। BJP प्रदेश प्रभारी को यह भी याद रखना चाहिए कि पांडवों को स्वर्ग की सीढ़ी तक कुत्ता ही लेकर गया था।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट में BJP के Uttarakhand प्रभारी दुष्यंत गौतम की टिप्पणी को अभद्र करार देते हुए इसकी भर्त्सना की है। उन्होंने कहा कि असंतुलित एवं अशोभनीय शब्दों का प्रयाेग BJP की ओछी मानसिकता का परिचायक है।

Related posts

सरोवर नगरी नैनीताल में कुमाऊँ मंडल से पहुँचे हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकालते हुए विभिन्न मुद्दों को लेकर जनाक्रोश रैली का आयोजन किया।

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण कमेटी की बैठक की गई आयोजित।

khabaruttrakhand

अपर जिलाधिकारी टिहरी अवधेश कुमार सिंह ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी लोगों की समस्याएं।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights