khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-अस्सी गंगा घाटी की सड़को की स्थति बरसात में गंभीर,विद्यार्थी पठन- पाठन के लिए आ रहे जोखिम उठा कर।

खस्ताहाल सड़क

रिपोर्ट:-सुभाष बडोनी / उत्तरकाशी

अस्सी गंगा घाटी की सड़को की स्थति इस बरसात में गंभीर.विद्यार्थी पठन- पाठन के लिए जोखिम उठा कर आ रहे विद्यालय.

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा से जंहा आम जीवन अस्त व्यस्त हो रखा हैं. साथ ही मौसम विभाग द्वारा लगातार अपडेट के जरिये बताया जा रहा हैं. मौसम का हाल.

वहीं हो रही वर्षा से कई ग्रामीण सड़को को स्थति गंभीर बनी हुई हैं.बात करे अस्सी गंगा घाटी की जो महज मुख्यालय से छः किमी पर हैं. इस अस्सी गंगा घाटी की सड़के pmjsy के पास हैं.इस सड़क की स्थति खस्ताहाल हैं. जब कोई बड़ा नेता या बड़े अधिकारी इस अस्सी गंगा घाटी के भ्रमण में आते हैं. तभी इस सड़क को सुसज्जित किया जाता हैं. अन्यथा इस सड़क को उसके हाल पर छोड़ दिया जाता हैं.

इस अस्सी गंगा घाटी से कई विधार्थी अपने विद्यालय के लिए रोजाना स्कूल जाते हैं.ये विधार्थी इस वर्षा में भी विद्यालय पठन -पाठन के लिए जाते हैं. सड़क की स्थति इतनी भयावह हैं की. कभी भी दुर्घटना हो सकती हैं.

प्रशासन भी आँखे मूंदे हुए हैं. आज के समय लगातार वर्षा होने से अस्सी गंगा घाटी की सड़के कीचड़ से लबालब भरी होने के कारण इस मार्ग पर आवागमन करना खतरे से खाली नहीं हैं.Pmjsy के द्वारा जो ठेकेदार हैं वो भी अस्सी गंगा घाटी के सड़को को राम भरोसे छोड़ कर बैठे हैं.क्या प्रशासन किसी अनहोनी होने के इंतजार में बैठा हैं ?

Related posts

ब्रेकिंग:-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश की ओर से थानों, देहरादून क्षेत्र में नेत्रदान जनजागरुकता एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन ।

khabaruttrakhand

जनपद टिहरी गढ़वाल में मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण हुआ प्रारम्भ।

khabaruttrakhand

“Bageshwar : सरयू नदी में अवैध खनन की शिकायत, टीम ने loader machine के साथ खनन की जांच शुरू की”

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights