khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीताल

ब्रेकिंग:-कुमाऊँ आयुक्त रावत ने किया नवनिर्माणधीन बाईपास का निरीक्षण।

स्थान । नैनीताल।

कुमाऊँ आयुक्त श्री रावत ने किया निरीक्षण।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल भवाली क्षेत्रान्तर्गत राष्ट्रीय राज्य मार्ग सेनीटोरियम से तिरछा खेत एवं सेनीटोरियम से भवाली लगभग सात किलोमीटर नवनिर्माणधीन बाईपास का निरीक्षण कुमाऊँ मंडल आयुक्त दीपक रावत ने लोनिवि मुख्य अभियन्ता हल्द्वानी दीपक गुप्ता एवं अधिशासी अभियन्ता भवाली मदन मोहन पुण्डीर के साथ स्थलीय निरीक्षण करते हुए अब तक किये गये कार्यो की भौतिक प्रगति की विस्तृत रूप से जानकारी ली।
कुमाऊँ कमिश्नर ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कटिंग का जो कार्य शेष है उसे दो माह के अन्तर्गत पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही पार्ट-2 के जो कार्य होने हैं उनका तत्काल एस्टिमेट बनाते हुए शासन को पत्र प्रेषित करना सुनिश्चित करें ।
ताकि आगामी सीजन में सेनीटोरियम से तिरछा खेत के बाईपास मार्ग को यातायात हेतु प्रयोग में लाया जा सके।
उन्होंने कहा कि इस बाईपास बनने से जहॉ भवाली बाजार क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा वहीं पर्यटकों को सुगम यातायात सुविधा मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता ने आयुक्त को अवगत कराया कि उपरोक्त बाईपास की कुल दूरी 7.5 किमी है ।
जिसमें सेनीटोरियम से तिरछा खेत की ओर जाने वाली बाईपास का कटिंग का कार्य 2.5 किमी शेष है एवं सेनीटोरियम से भवाली वाले क्षेत्र में पुल निर्माण की स्वीकृति हेतु शासन को आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्र प्रेषित किया गया है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं बाईपास के निर्माण में समयबद्वता गुणवत्ता एवं पादर्शिता का विशेष ध्यान रखना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान नगरपालिका परिषद् भवाली अध्यक्ष संजय वर्मा, उपजिलाधिकारी राहुल साह, तहसीलदार नवाजिश खालिद, मिनाक्षी, नगरपालिका परिषद् भवाली अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, लोनिवि जेई कमल किशोर, पटवारी अमित साह के साथ सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

एस.एच.15 घनसाली (चिरबटिया-तिलवाडा मोटर मार्ग) मुयालगांव में बहे पुल के स्थान पर लगे बैली ब्रिज से मोटर वाहनों की आवाजाही हुई शुरू।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: BJP प्रत्याशी शाह के परिवार के पास 200 करोड़ की संपत्ति, पांच साल में 15% बढ़ी

cradmin

ग्रीष्मकाल की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु शाखा स्तर पर कन्ट्रोल रूम की स्थापना।जाने नम्बरो की सूची।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights