khabaruttrakhand
उत्तराखंडअल्मोड़ाखेलविशेष कवर

ब्रेकिंग:- शहीद गोपाल सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज मछोड में दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन

रिपोर्ट:- गोविन्द रावत

शहीद गोपाल सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज मछोड में दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन

बालीबाल में राजकीय इंटर कॉलेज टोटाम आगे।

खो- खो में राजकीय इंटर कॉलेज मछोड की बेटियां का दबदबा।

खेल प्रतियोगिता के प्रति छात्र, छात्राओं में दिखा काफी उत्साह,चेहरे में नजर आयी रौनक।

सल्ट – अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट के शहीद गोपाल सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज मछोड में दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया।
संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रघानाचार्य गोपाल दत्त बुघौडी ने किया।
खेल प्रतियोगिता में पहले दिन बालीबाल ,खो- खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

जिसमें बालीबाल में इंटर कॉलेज टोटाम प्रथम स्थान मिला, इंटर कॉलेज मछोड दूसरे स्थान पर रहा।
दूसरे दिन कबड्डी, फर्राटा , लम्बी दौड अंडर 14
,17,19 आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शहीद गोपाल सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज मछोड, राजकीय इंटर कॉलेज टोटाम, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पनुवाद्योखन के छात्र, छात्राओं ने खेल प्रतिभाग किया। सहप्रभारी ललित रावत ने बताया कि संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किये छात्र, छात्राओं का ब्लाक स्तरीय, जिला स्तरीय खेलों में चयन किया जाएगा।
खेल प्रतियोगिता के प्रति छात्र, छात्राओं में काफी उत्साह नजर आये।

इस बार छात्र, छात्राओं के चेहरे खेल प्रति रौनक दिखाई दी।
इस मौके पर व्यायाम शिक्षक आफताब आलम, गोविंद माधव, अतर नईम, निरंजन सिंह, ललित सिंह रावत, सुखविंदर सिंह, विनोद कुमार, दिनेश कुमार, प्रकाश राम, अरविंद सिंह, कुमारी किरन मिश्रा, राजपाल सिंह, मीना जोशी, प्रयाग दत्त ध्यानी, निधि हर्ष आदि शिक्षक मौजूद थे।

Related posts

Uttarakhand के 1500 श्रद्धालुओं को विशेष ट्रेन से Ayodhya पहुंचाएगी विश्व हिंदू परिषद, Ramlala के दर्शन के लिए सबसे पहले करेंगे

khabaruttrakhand

Haridwar: ढोल की धुन पर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने किया रोड शो… मातृशक्ति ने भारी संख्या में भाग लिया

cradmin

सूबे मुख्यमंत्री के निर्देशों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि नियंत्रक विभाग ने प्रदेशभर में देशी घी और मक्खन में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक अभियान किया शुरू।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights