khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीस्वास्थ्य

ब्रेकिंग:-जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने नगर निकायों के समस्त अधिकारियों, पंचायतराज अधिकारी एवं नोडल अधिकारियों को जनपद में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के सफल संपादन के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने नगर निकायों के समस्त अधिकारियों, पंचायतराज अधिकारी एवं नोडल अधिकारियों को जनपद में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के सफल संपादन के निर्देश दिए थे।
रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी।
जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन में नगर क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
बुधवार को चार धाम यात्रा से लगे मुख्य पड़ाव जानकीचट्टी, खरसाली, बड़कोट, उत्तरकाशी,चिन्यालीसौड़,भटवाड़ी, गंगनानी, हर्षिल के साथ ही ग्रामीण इलाकों में विकासखंड नौगांव के खनाती, विकासखंड डुंडा के थाती धनारी, मातली आदि अनेक सार्वजनिक स्थानों में वृहद रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया।
स्वच्छता अभियान में व्यापक स्तर पर जैविक व अजैविक कूड़े पृथक्करण कर निस्तारण किया गया।
बता दें कि सभी नगर पंचायतों, ग्राम पंचायतों समेत यात्रा मार्गों के मुख्य पड़ावों पर नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं।
साथ ही कूड़ा फैलाने वालों पर भी पालिकाओं के द्वारा नियमानुसार चालान की कार्यवाही की जा रही है।
वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता जन जागरूकता रैली निकाली गई तथा जैविक अजैविक कूड़ा निस्तारण के लिए डस्टबिन वितरण किए गए।

Related posts

राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में नायब तहसीलदार प्रदीप कण्डारी रहे प्रथम।‘‘ ‘‘मेले में रजनीकांत सेमवाल, श्वेता मेहरा, मंजू नौटियाल के गीतों ने बांधा समा।‘

khabaruttrakhand

अवैध नशे के कारोबार मे लिप्त मुख्य सरगना को पुरोला पुलिस ने देहरादून से किया गिरफ्तार।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-उत्तरकाशी जिलाधिकारी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट का औचक निरीक्षण*

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights