khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीविशेष कवर

ब्रेकिंग:-राज्य सरकार द्वारा किसानों की पारम्परिक फसल मंडवा, झंगोरा,चौलाई,सोयाबीन का समर्थन मूल्य घोषित

सुभाष बडोनी /उत्तरकाशी /डीएम बैठक

राज्य सरकार द्वारा किसानों की पारम्परिक फसल मंडवा, झंगोरा,चौलाई,सोयाबीन का समर्थन मूल्य घोषित किया है।
इस वर्ष जनपद के आठ केंद्रों में किसानों की उपज का क्रय किया जाएगा।

शुक्रवार को जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मिलेट मिशन योजना के तहत उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा सहकारी समितियों के माध्यम से जनपद उत्तरकाशी के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के कृषकों से मंडवा,झंगोरा और अन्य उत्पाद क्रय किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि मंडवा का समर्थन मूल्य 27 रुपये प्रति किलो एवं झंगोरा 25 रुपये, चौलाई 50 रुपये और सोयाबीन 40 रुपये प्रति किलो निर्धारित की गई है।
उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा जनपद की आठ बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति लिमिटेड में खोले गए आठ क्रय केंद्र नेताला, मातली,बड़ेथ,गेंवला, चिन्याली,नगाणगांव,गंगटाड़ी,देवढुंग में किसान निर्धारित मूल्य में अपनी उपज बेच सकते है।

उन्होंने कहा कि गत वर्ष में मंडवा 355.13 कुंतल,झंगोरा 99.51 कुंतल, सोयाबीन 9 कुंतल, चौलाई 192.6 कुंतल समिति के माध्यम से क्रय किया गया।
प्रेस वार्ता में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी,सहायक निबन्धक अवदेश अग्रवाल सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

ऋषिकेश स्थित इस संस्थान के आई बैंक ने स्थापना के चार वर्ष आठ माह के समयांतराल में 500 नेत्र ज्योति विहींन लोगों को कॉर्निया प्रत्यारोपित कर उनके जीवन को किया रोशन।

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एनएच 94 व एनएच-58 मोटर मार्गो सहित भद्रकाली, मुनिकीरेती, तपोवन शिवपुरी व्यासी, कौडियाला, तोताघाटी, तीनधारा तथा देवप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर विभिन्न व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में किया स्थलीय निरीक्षण , सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

khabaruttrakhand

Guru Nanak Jayanti 2023: राज्यपाल Gurmeet ने गुरु पर्व पर Gurudwara Sahib में टेका मत्था, मजदूरों के सकुशल निकलने की कामना

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights