khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराजनीतिक

ब्रेकिंग:-खतरों से खेलना बन गयी हमारी नियति। अजय भट्ट।

स्थान नैनीताल।

खतरों से खेलना हमारी नियति बन गई है। अजय भट्ट।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल।सरोवर नगरी नैनीताल के आलूखेत क्षेत्र में विगत दिनों मूसलाधार बारिश के चलते कुछ ग्रामीणों के यहाँ भूस्खलन से नुकसान हो गया था।
जिसके चलते केंद्रीय रक्षा एव राज्य मंत्री अजय भट्ट एव क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सरिता आर्य ने संयुक्त रुप से संबंधित अधिकारियों के साथ आलूखेत मे पहुचकर भूस्खलन आपदा ग्रस्त गांव का निरीक्षण कर प्रभावित ग्रामीणों से उनका हालचाल पूछा ।
जल्द से जल्द आपदा ग्रस्त क्षेत्र में कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा खतरों से खेलना हमारी नियति बन गयी है।

उन्होंने प्रभावित परिवारों के रहने के लिए व्यवस्था किये जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।
उन्होंने कहा धनराशि की कोई कमी नही आने दी जायेगी।
उप जिलाधिकारी राहुल साह ने सांसद को आपदा क्षेत्र मे अब तक कि गयी कार्रवाई से अवगत कराया। उन्होने बताया कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल एवं स्थानीय बरातघर में रहने की व्यवस्था की गई है।
गांव में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है। सांसद अजय भट्ट ने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए है कि तत्काल जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आपदा, सिंचाई,लोक निर्माण, भूमि संरक्षण, उद्यान ,वन विभागों एवं भूवैज्ञानिक के साथ आपदा क्षेत्र मे कैसे कार्य किया जा सके के संबंध में आवश्यक बैठक करते हुए तत्काल आपदा प्रभावित क्षेत्र में आपदा मद के अंतर्गत शीघ्र अति शीघ्र कार्य प्लान बनाते हुए कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि धन की कोई कमी नहीं है।

सांसद अजय भट्ट ने उधान अधिकारी डा ० नरेन्द्र कुमार को आपदाग्रस्त मे अधिक से अधिक वृक्षों का रोपण करने के निर्देश दिए ताकि आपदा ग्रस्त में हो रहे भूस्खलन क्षेत्र को रोका जा सके।
सांसद श्री भट्ट ने गेठिया से आलूखेत सड़क मार्ग की मरमत हेतु लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता को निर्देश दिया है ।
कि सर्वे करने के उपरांत तत्काल आपदा के अंतर्गत एस्टीमेट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि सड़क मार्ग को आम जनता की सुविधा के लिए सुरक्षित एवं व्यवस्थित किया जा सके।

इसके अलावा सांसद ने भूमियाधार नाले मैं हो रहे भूस्खलन का भी संज्ञान लेते हुए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल वर्मा को टीम के साथ संयुक्त रूप में सर्वे करने के उपरांत प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी राहुल शाह, पर्यटन अधिकारी विजेंद्र पांडे , ग्राम प्रधान अमित कुमार , पार्टी के पदाधिकारी हेमंत द्विवेदी, गोपाल रावत, मनोज पाठक, मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह सिंह जोशी, भावना पांडे क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ ही ग्राम वासी उपस्थित थे।

Related posts

38वें राष्ट्रीय खेलों की टॉर्च/मशाल यात्रा, शुभंकर जनपद टिहरी गढ़वाल में दिनांक 14 जनवरी, 2025 को विकासखण्ड भिलंगना, टिहरी गढ़वाल से कर रही है प्रवेश।

khabaruttrakhand

यहां पुलिस कार्मिक की तत्परता व जागरुकता के चलते हैलीकॉप्टर टिकटों के नाम से होने वाली सम्भावित ठगी से बच पाये श्रद्धालु।

khabaruttrakhand

22 अगस्त 2024 को अखिल भारतीय कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश मुख्यालय मैं केंद्रीय जांच एजेंसीयों ईडी,सीबीआई, आईटी के दफ्तरों का घेराव करने के लिए टिहरी जनपद से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन पहुंचेंगे देहरादून ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights