khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीविशेष कवरस्वास्थ्य

ब्रेकिंग:- शुक्रवार को ज्ञाणजा गांव पहुंचकर मंडवा की फसल पर किए जा रहे क्रॉप कटिंग प्रयोग का स्थलीय निरीक्षण कर, जिलाधिकारी ने परम्परागत फसल मंडवा की स्वयं खेत मे की क्रॉप कटिंग की।

सुभाष बडोनी /उत्तरकाशी

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने शुक्रवार को ज्ञाणजा गांव पहुंचकर मंडवा की फसल पर किए जा रहे क्रॉप कटिंग प्रयोग का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने स्वंय भी परम्परागत फसल मंडवा की क्रॉप कटिंग की।

इस दौरान काश्तकार कमलेश भट्ट के खेत में 10×3 वर्ग मीटर के हिस्से में 4 किलो छह सौ ग्राम मंडवा और कलम देई के खेत में 6×5 वर्ग मीटर हिस्से में 7 किलो तीन सौ ग्राम मंडवा की उपज प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी ने कहा कि आज दोनों किसानों के खेत में निर्धारित वर्ग मीटर में क्रॉप कटिंग की गई।

फसल की क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों के औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते है।

जिलाधिकारी ने इस दौरान किसानों से भी वार्ता की और कृषि एवं अन्य आवश्यक संसाधनों से संबधित समस्याओं एवं चुनौतियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

क्रॉप कटिंग के दौरान अपर संख्याधिकारी रमेश भारद्वाज सहित ग्रामीण व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

ब्रेकिंगः-गुरु अर्जुन देव सभी धर्मों का सम्मान आदर करते थे। राज्यपाल गुरमीत सिंह

khabaruttrakhand

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने Uttarakhand के विकास के लिए अटूट समर्थन और फंड के लिए PM Mod का आभार व्यक्त किया।

khabaruttrakhand

Uttarakhand भूमि अधिकार संकट: 10 जिला मजिस्ट्रेट रिपोर्ट सौंपने में विफल, Mandi समिति कार्रवाई का इंतजार कर रही है

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights