khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्य

ब्रेकिंग:-ट्राउट मछली स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती है। डॉ संदीप तिवारी।

स्थान। नैनीताल।
ट्राउट मछली स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती है। डॉ संदीप तिवारी।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल से दूर विकास खण्ड रामगढ़ के ग्राम भूराकोट में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी की पहल पर जनपद में ट्राउट मछली उत्पादन विकसित किया जा रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने विकास ट्राउट मत्स्य पालक नवीन शाह के तालाबों का निरीक्षण किया।
डॉ. तिवारी ने ट्राउट मछली के उत्पादन के रूप में विकसित करने के निर्देश मत्स्य प्रभारी डॉ. विशाल दत्त को दिये।
ट्राउट मछली का बाजार मूल्य 1200 से 1500 प्रति किलो तक है। उन्होंने कहा ट्राउट मछली उत्पादन से किसानों की आय दुगनी होगी।
ताकि पहाडों से पलायन भी रूकेगा। उन्होंने कहा ट्राउट, ठंडे और ताज़े पानी की एक ऐसी मछली है, जिसकी गिनती भारत में महंगी और स्वाद में लज़ीज़ नस्ल की मछली होती है।
इस व्यवसाय में अच्छा मुनाफ़ा है और विदेशों में भी ट्राउट मछली की मांग अत्याधिक है।
उन्होंने कहा ट्राउट मछली स्वास्थ्य के लिये लाभकारी है।
दिल के मरीजों के लिये रामबाण का काम करती है, ट्राउट मछली में ओमेगा थ्री फाइटीएसिड नामक तत्व होता है, जो बहुत दुर्लभ पोषक तत्व है, साथ ही माटापा, हाई ब्लड प्रेशर और कोलस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करती है।
निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक मत्स्य प्रमोद कुमार शक्ल, मत्स्य अधिकारी डॉ. विशाल दत्त उपस्थित थे।

Related posts

ब्रेकिंग:-कांग्रेस पार्टी ने 76 वें स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को किया सम्मानित।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:- कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्या ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा। ग्रामीणों ने जीत के प्रति दिया आशीर्वाद।

khabaruttrakhand

आईपीएल ;-लखनऊ सुपर जायंट्स को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद मालिक संजीव गोयनका और कप्तान के.एल. राहुल के बीच हुआ यह सब ।विडियो हुआ वायरल ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights