khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

ब्रेकिंग:-बाल गंगा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा स्पर्श गंगा दिवस के अवसर पर भिलंगना तट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान ।

जल शक्ति मंत्रालय ,राज्य परियोजना प्रबंधन ग्रुप नमामि गंगे उत्तराखण्ड के तत्वाधान में नमामि गंगे , अर्थ गंगा बाल गंगा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा स्पर्श गंगा दिवस के अवसर पर भिलंगना तट पर नगर पंचायत घनसाली के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें छात्र छात्राओं तथा नगर पंचायत घनसाली श्री शंकर पाल सिंह सजवान जी की अध्यक्षता में भिलंगना नदी से लगभग 1000 गीला कूड़ा कचरा निकालकर नगर पंचायत घनसाली को सौंपा गया और उसका उचित निस्तारण किया गया।

छात्र छात्राओं द्वारा आम जनमानस को जागरूक किया गया की गंगा में किसी भी प्रकार का कूड़ा न डाला जाय।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉo बिपिन चंद्र उनियाल एवम नमामि गंगे बाल गंगा महाविद्यालय नोडल अधिकारी डॉo रीना पुरोहित द्वारा अध्यक्ष नगर पंचायत जी से इस अभियान को सफल बनाने हेतु प्रयास करने को कहा गया।
कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी डॉo अर्चना कुनियाल डॉo जयवीर फरस्वान श्री अनिल कंसवाल, श्री कमलेश्वर प्रसाद एवम नगरवासियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related posts

बिग ब्रेकिंग:-घनसाली विधानसभा के इस क्षेत्र में आकाशीय बिजली का कहर।

khabaruttrakhand

राष्ट्रीय खेलः आपात मेडिकल सेवा के लिए डाॅक्टरों को प्रशिक्षित कर रहा एम्स – राज्य सरकार के 50 से अधिक चिकित्सकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण – नेशनल गेम्स मेडिकल मैनुअल का भी हुआ विमोचन।

khabaruttrakhand

PM Modi ने महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराने की योजना शुरू की

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights