khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्वास्थ्य

ब्रेकिंग:-शीतलहर के दौरान निराश्रित व असहाय लोगों को ठंड से बचाने के लिए आपदा मोचन से पाँच लाख रुपये की धनराशि आबंटित।

स्थान। नैनीताल।
शीतलहर के दौरान निराश्रित व असहाय लोगों को ठंड से बचाने के लिए आपदा मोचन से पाँच लाख रुपये की धनराशि हुई आबंटित। धीराज गर्ब्याल।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद में शीतलहर के दौरान निराश्रित एवं असहाय/गृहविहिन व्यक्तियों को ठण्ड के प्रकोप से बचाने हेतु राज्य आपदा मोचन निधि से 5 लाख की रूपये की धनराशि आवंटित की है।
श्री गर्ब्याल ने जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों के साथ ही समस्त तहसीलदारों को निर्देश दिये है कि निराश्रितों को सम्भावित शीतलहर के प्रकोप से बचाने हेतु अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि अलाव जलाने का चयन ऐसे स्थानों पर किया जाये जहॉ अधिक से अधिक निर्धन एवं असहाय, जनता खुले आसमान में निवासन करने वाले धर्मशालायंे, रेनबसेरा, मुसाफिरखाना, पड़ाव सराय, चौराहा, रेल एवं बस स्टेशन पर अलाव की व्यवस्था के साथ ही निःशुल्क कम्बल बाटने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये।
अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी ने बताया कि जनपद के समस्त 09 तहसीलों को 05 लाख रू0 की धनराशि व्यय किये जाने की अनुमति जिलाधिकारी द्वारा प्रदान की है। उन्होंने कहा तहसील नैनीताल को 80 हजार रूपये, हल्द्वानी को 90 हजार, रामनगर को 65 हजार, धारी को 32 हजार 500, खनस्यूॅ को 32 हजार 500, लालकुऑ को 50 हजार, कालाढंूगी में 50 हजार, कोश्याकुटौली को 50 हजार तथा तहसील बेतालघाट को 50 हजार रूपये की धनराशि की अनुमति प्रदान की है।

Related posts

नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा में रामलीला मंचन हेतु रिहर्सल की जोर शोर से की जा रही तैयारी।

khabaruttrakhand

जनपद टिहरी गढ़वाल में उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी नैनीताल की ओर से तीन दिवसीय आउटरीच प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जा रहा आयोजित।

khabaruttrakhand

वीरचंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार के वानिकी महाविद्यालय, रानीचौरी में भारत में कृषि-पारिस्थितिकी-पर्यटनः अवसर, चुनौतियाँ और आगे की राह सम्बन्धी दो दिवसीय चिंतन शिविर का राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights