khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारदिन की कहानीदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्यहरिद्वार

दुःखद हादसा:पटाखा फैक्टरी में हुआ धमाका, 6 की मौत कई घायल।

दुःखद हादसा:पटाखा फैक्टरी में हुआ धमाका, 6 की मौत कई घायल।

पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया, रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 6 लोगों की मौत तथा अन्य कई लोग घायल बताए जा रहे है।
बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना खतरनाक था कि पूरी की पूरी पटाखा फैक्टरी की जमीदोज हो गयी।
यही नही इस घटना की चपेट में आस पास के कई घर भी आ गए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह दुखद हादसा पश्चिम बंगाल राज्य के 24 परगना जिले के एक अवैध पटाखा फैक्टरी का बताया जा रहा है।

मीडिया को दी गयी पुलिस जानकरी के अनुसार यह हादसा उत्तरी कोलकाता से लगभग 30 किलोमीटर दूरी पर स्थित थानाक्षेत्र दत्तपुकूर के नीलगंज क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार जब यह घटना घटी उस समय फैक्टरी में कई मजदूर काम कर रहे थे।
वही यह भी बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्ररी अवैध संचालित हो रही थी।
इस हादसे में घायलों में महिलाओं के साथ साथ बच्चे भी शामिल हैं।
वही इस घटना के बाद राजनीतिक दलों द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाये जा रहे है।

Related posts

एक सैनिक का जीवन त्याग और तपस्या का जीवन, कैबिनेट मंत्री ने अमर शहीद प्रदीप रावत की स्मृति में बने शहीद द्वार का भूमि पूजन एवं शिलान्यास के मौके पर कही ये बात।

khabaruttrakhand

आपदा प्रबंधन:-विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में *भिलंगना ब्लॉक के रा०ई०का० कोटी अगुण्डा* में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम ।

khabaruttrakhand

जिलाधिकरी ने आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा सम्बन्धितों को दिये आवश्यक निर्देश ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights