khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

टिहरी नगर क्षेत्रांतर्गत तहसीलदार टिहरी के नेतृत्व में पॉलीथिन का प्रयोग रोकने, फल-सब्जी की रेट लिस्ट लगवाने तथा रेट लिस्ट ना लगाये जाने पर चालानी कार्यवाही।

शुक्रवार को टिहरी नगर क्षेत्रांतर्गत तहसीलदार टिहरी मौ. शादाब के नेतृत्व में पॉलीथिन का प्रयोग रोकने, फल-सब्जी की रेट लिस्ट लगवाने तथा रेट लिस्ट ना लगाये जाने पर चालानी कार्यवाही करने एवं घरेलू एलपीजी सिलेंडर का उपयोग व्यावसायिक प्रयोग रोकने हेतु छापेमारी की गयी।

तहसीलदार ने बताया कि उपजिलाधिकारी टिहरी के निर्देश के क्रम में चलाए गए छापेमारी की कार्यवाही में पॉलीथिन का प्रयोग करने और रेट लिस्ट चस्पा ना करने पर व्यवसायी शफीक, अहसान, ऋषिपाल, आकिल, कल्लू, के.पी. भट्ट, सहजाद, नसीब आदि के चालान किये गये।

इसके अतिरिक्त घरेलू सिलेंडर का व्यवसायिक प्रयोग करने पर शुभम रेस्टोरेंट, गढ़वाल स्वीट्स शॉप, पिजोरिया शॉप आदि से 07 घरेलू सिलेंडर जब्त किये गये।

वहीं यह भी बताया गया है कि इसी प्रकार निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।

इस दौरान पूर्ति निरीक्षक शिखा, सफाई निरीक्षक
प्रीतम सिंह, पटवारी सुरेंद्र सिंह, कर समाहर्ता चरण सिंह उपस्थित रहे।

 

Related posts

UP BJP: सांसद-विधायक की मर्जी से नहीं, सलाह से बदले जाएंगे Mandal अध्यक्ष, अब पूरा फोकस Lok Sabha चुनाव पर

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:- राष्ट्रीय आरएसएसडीआई (रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया ) की उत्तराखंड इकाई के न्यूज लेटर का उद्घाटन।

khabaruttrakhand

कहानी Lok Sabha Elections की: एक तरफ बेटा तो दूसरी तरफ वर्षों की दोस्ती…यूं फंसे पूर्व CM हरीश रावत

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights