khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारअल्मोड़ाउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूननैनीतालराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:- रात में पहाड़ी से आया भारी मलबा ,सड़क मार्ग हुआ बंद।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

हालांकि अभी बारिश का दौर थमा हुआ है लेकिन अभी भी कई जगह ऐसी है जहां से पहाड़ से पत्थर या मलबा या पहाड़ का हिस्सा खिसकने की बात सामने आ  जाती है।

ऐसे में खबर अल्मोड़ा जनपद से सामने आई है जहाँ बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा- मार्ग क्वारब के पास पहाड़ी से मलबा आने के बाद बंद हो रखा है।

ललित जोशी से मिल रही जानकरी के अनुसार सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 45 किलोमीटर दूर क्वारब पुल पर अल्मोड़ा की ओर रात को  काफी मलबा आने से, पुल का रास्ता अवरुद्ध हो गया है ऐसी खबर आयी है।

वही यह भी बताया जा रहा है कि मलबा बहुत अधिक होने के कारण यह सड़क मार्ग बन्द है।

पहाड़ी से मलबे की सूचना सड़क पर आने की सूचना मिलते ही
पुलिस प्रशासन व अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।

गनीमत रही कि उस समय सड़क मार्ग पर कोई शायद से नही था जिसकी वजह से कोई जनहानि नही हुई।

यह एक सन्तोष जनक बात रही कि कोई जनहानि का समाचार नही मिला ।
वही बताया जा रहा है कि  एहतियात के तौर पर  खैरना से रुट डाइवर्ट किया जा रहा है।

यह जानकरी मिल रही है कि अल्मोड़ा को जाने वाले वाहन खैरना से रानीखेत होते हुए या खुटानी-लमगड़ा होते हुए जाये।

Related posts

यहां जिला मुख्यालय में पं. गोविन्द बल्लभ पंत पार्क का पुनर्निर्माण करने के साथ ही तांबाखाणी क्षेत्र को ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित किया जाएगा।

khabaruttrakhand

जनपद टिहरी गढ़वाल में मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण हुआ प्रारम्भ।

khabaruttrakhand

मेला:- उत्तराखण्ड का प्रसिद्ध 47वां सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का हुआ शुभारंभ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights