khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारअपराधउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-होटलों/व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरूपयोग को रोकने के उद्देश्य से किया औचक निरीक्षण। नकद जुर्माना करते हुए कुल 27 हजार 950 रुपए की राशि वसूली गयी।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को पूर्ति निरीक्षक चौकी डबल सिंह बिष्ट द्वारा अपनी टीम के साथ कीर्तिनगर क्षेत्रान्तर्गत होटलों/व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरूपयोग को रोकने के उद्देश्य से औचक निरीक्षण किया गया।

इसके साथ ही इस दौरान टीम द्वारा 25 होटल/ढाबों का निरीक्षण किया गया, जिसमें 15 होटलों में नियमानुसार व्यावसायिक सिलेंडरों तथा 10 होटलों मे घरेलू गैस सिलेण्डरों का अवैध रूप से प्रयोग करते हुये पाया गया।

होटल मालिकों को प्रथम चेतावनी देने के साथ ही नियमानुसार नकद जुर्माना करते हुए कुल 27 हजार 950 रुपए की राशि वसूल की गई।

इसमें कीर्तिनगर में मनमोहन सिंह, गणेश रतूड़ी एवं सूरज कठैत से 2 -2 हजार तथा गोविन्द सिंह चौहान एवं नरेश मोहन पैन्यूली से 3-3 हजार रुपए की धनराशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई।

इसके साथ ही नैथाणा में शंकर सिंह रावत (लपेटो रेस्टोरेंट) से 02 हजार व कलम सिंह बिष्ट (वाह मोमोज ) से 01 हजार 450 रुपए तथा मढ़ी चौरास में विनोद रावत (लच्छू होटल) से 04 हजार, सनी गुप्ता से 05 हजार व संजय नेगी से 03 हजार 500 रुपए की धनराशि जुर्माने के रूप में वसूली गई।

 

Related posts

नगर निगम ऋषिकेश के स्वर्ण जयंती मंच एवं प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शिविर किया गया आयोजित।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: मानक से ज्यादा बिजली खर्च की तो सबकी नहीं, आपके घर की कटेगी बिजली…खत्म होगी अब ये समस्या

cradmin

CM Dhami दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव के लिए Haridwar में Jagadguru Shankaracharya आश्रम में शामिल हुए

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights