khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनप्रभावशाली व्यतियू एस नगरराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े संकलन को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित पहुंचे चंबा के इस गांव।।

फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े संकलन को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित पहुंचे जड़धारगांव चंबा।

कृषि फसल प्रदर्शन (खरीफ) वर्ष 2023-24 में जनपद में धान फसल की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े संकलन को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी की उपस्थिति में जनपद क्षेत्रांतर्गत विकासखण्ड चम्बा के ग्राम जड़धारगांव मध्ये डीगली नामे तोक में जोनतारी देवी पत्नी गुमान सिंह के धान के खेत में 0.03 हेक्टेयर के प्लाट में क्रॉप कटिंग की गई तथा उत्पादन के आंकड़े संकलित किये गए।

जिलाधिकारी ने बताया कि जोनतारी देवी के धान के खेत में 0.03 हेक्टेयर के प्लाट में 17.5 कि.ग्रा. धान उत्पादित हुआ, जिसको सुखाकर 15 दिन बाद पुनः मापा जायेगा।

यहाँ उन्होंने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोग के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं, जिससे जिले में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हांसिल की जाती है।

अंतिम आंकड़े परीक्षण के उपरांत राज्य स्तर पर कृषि निदेशालय द्वारा जारी किये जाते हैं।

इस दौरान ग्राम प्रधान जड़धार गांव प्रीती जड़दारी ने क्षेत्र में धान उत्पादन, धान की किस्म, बिक्री आदि के संबंध में जानकारी दी गई वहीं उन्होंने बताया कि क्षेत्र में जैविक खेती की जाती है।

इस मौके पर सांख्यिकी अधिकारी विपिन रतूड़ी, भूलेख अधिकारी गिरीश चंद्र पोखरियाल, एडीआईओ सूचना भजनी भण्डारी, तहसीलदार धर्मवीर, पटवारी सरोजनी, कानूनगो महिपाल पुण्डीर सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।

 

Related posts

सरोवर नगरी नैनीताल समेत अधिकांश जिलों एवं नगरों में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसी दौरान अध्यक्ष समेत सभी सदस्यों ने अपना प्रचार प्रसार किया शुरू।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-जनपद टिहरी पुलिस को मिले 04 हाईवे पेट्रोल वाहन। एसएसपी टिहरी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-जनजागरुकता के लिए निकला एम्स का ’ट्रॉमा रथ’ राज्य के कॉलेजों और अस्पतालों में पहुंचेंगे संस्थान के ट्रॉमा विशेषज्ञ सड़क दुर्घटनाओं के दौरान आघात चिकित्सा का देंगे प्रशिक्षण

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights