khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

उपजिलाधिकारी ने सेम मुखेम नागराजा के वार्षिक कार्यक्रम एवं मेला के दृष्टिगत पर्यटक आवास गृह मुखेम मे अधिकारियों की ली बैठक, स्थलीय निरीक्षण करते हुए दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

दिनांक 26 एवं 27 नवंबर 2023 को सेम मुखेम नागराजा के वार्षिक कार्यक्रम एवं मेला के दृष्टिगत पर्यटक आवास गृह मुखेम मे अधिकारियों की बैठक ली गई तथा स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

लोक निर्माण विभाग को पार्किंग एवं सड़क की मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं ।

जल निगम ,जल संस्थान एवं विद्युत विभाग को मेला में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला पंचायत एवं नगर पंचायत को स्ट्रीट लाइट एवं शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ।

थाना अध्यक्ष लमगांव को आवश्यक अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था एवं यातायात की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में मंदिर समिति पदाधिकारी के साथ ही विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया।

Related posts

राजस्व अभिलेखों का काम निजी व्यक्तियों से कराने पर दो रजिस्ट्रार कानूनगो हुए डिमोशन।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार देर रात एम्स अस्पताल परिसर का किया निरीक्षण।

khabaruttrakhand

Dehradun : इन्वेस्टर्स समिट के बाद आकर्षण का केंद्र बनीं Uttarakhand की ‘model’, selfies लेने आ रहे Doon वासी

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights