khabaruttrakhand
राजनीतिक

UP BJP: सांसद-विधायक की मर्जी से नहीं, सलाह से बदले जाएंगे Mandal अध्यक्ष, अब पूरा फोकस Lok Sabha चुनाव पर

UP BJP: सांसद-विधायक की मर्जी से नहीं, सलाह से बदले जाएंगे Mandal अध्यक्ष, अब पूरा फोकस Lok Sabha चुनाव पर

BJP के प्रदेश अध्यक्ष Bhupendra Singh Choudhary ने कहा कि जिलों में party के मंडल अध्यक्ष, सांसदों और विधायकों की मर्जी से नहीं बल्कि उनकी रायशुमारी के बाद बदले जाएं। सोमवार को party के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित जिलाध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि Lok Sabha चुनाव में प्रत्याशी party नेतृत्व तय करेगा। party जिसे भी प्रत्याशी बनाए, जिलाध्यक्ष उसे जिताने में पूरी ताकत लगा दें।

प्रदेश अध्यक्ष ने दो टूक शब्दों में कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए कि कोई सांसद मंडल अध्यक्षों की सूची दें, उन्हें ही घोषित कर दिया जाए। लेकिन मंडल अध्यक्ष और जिला टीम में बदलाव स्थानीय सांसद और विधायक की सलाह से किया जाए। Bhupendra Chaudhary ने 98 में से 68 संगठनात्मक जिलों में गत दिनों नियुक्त जिलाध्यक्षों को टीम में आंशिक बदलाव करने की हरी झंडी दी। वहीं जिन 30 जिलाध्यक्षों को दूसरी बार मौका मिला है, उन्हें मौजूदा टीम से ही चुनाव कराना होगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda का कार्यकाल June 2024 तक है, इसलिए मौजूदा टीम भी तब तक काम करती रहेगी। कहा कि December से जिलों में बड़े नेताओं के प्रवास और बैठकों का दौर शुरू होगा। party को booth level तक चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार रखना है।

तीन December के बाद जोर पकड़ेगा Lok Sabha चुनाव का अभियन

BJP Lok Sabha चुनाव से पहले संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने में जुटी है। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब बड़े पैमाने पर जिला प्रभारी बदले गए हैं। जिला से लेकर मंडल की नई टीमें भी जल्द बनाई जाएंगी। 1.61 lakh में से करीब 80 फीसदी बूथों पर नई कमेटियों का गठन कर उनका सत्यापन किया जा रहा है।

Advertisement

निष्क्रिय booth committees का पुनर्गठन किया जा रहा है। महामंत्री संगठन Dharampal Singh ने कहा कि वोटर चेतना अभियान के तहत 25-26 November और 2-3 December को विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में पूरी ताकत से जुट जाएं। प्रत्येक booth और विधानसभा क्षेत्र पर मतदाता बढ़ाने का लक्ष्य हर हाल में पूरा करना है। कहा कि Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Telangana और Mizoram विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश में Lok Sabha चुनाव का अभियान तेजी से शुरू होगा। उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों को 3 December तक मंडल और जिला टीमों में बदलाव का प्रस्ताव पेश करने को कहा।

Amarpal और Anup को मिली बड़ी जिम्मेदारी

प्रदेश महामंत्री Amarpal Maurya को Awadh क्षेत्र के बाद अब प्रधानमंत्री Narendra Modi के संसदीय क्षेत्र Kashi की कमान सौंपी गई है। party का Kashi क्षेत्र में पिछड़े वर्ग के vote bank को साधने में जोर है। वहीं मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के Gorakhpur क्षेत्र प्रभारी रहे Anoop Gupta को Kanpur-Bundelkhand की कमान सौंपी गई है। Kanpur-Bundelkhand क्षेत्र Lok Sabha चुनाव की दृष्टि से party के लिए महत्वपूर्ण है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव प्रबंधन संभाल रहे प्रदेश महामंत्री Govind Narayan Shukla को CM Yogi के Gorakhpur क्षेत्र में प्रभारी नियुक्त किया है।

Advertisement

15 फीसदी नए प्रभारी बने

BJP ने Lok Sabha चुनाव के मद्देनजर 15 फीसदी नए प्रभारी बनाए हैं। वहीं, 85 फीसदी मौजूदा प्रभारियों के जिले बदले गए हैं। कुछ जिलों में जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी के बीच मनमुटाव के चलते भी प्रभारी बदले गए हैं। BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कुछ जिलाध्यक्षों की ओर से जिलों की टीम में बदलाव के लिए सूची बनाने पर नाराजगी जताई है।

Advertisement

Related posts

दुःखद ब्रेकिंग:- प्रतापनगर क्षेत्र में आदमखोर बाघ ने 3 वर्षीय बालक को बनाया अपना निशाना।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-राहुल गांधी द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से से भाजपा के चारों खाने चित। पूरण सिंह रावत*

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-उप जिलाधिकारी द्वारा राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय रजाखेत तहसील मदननेगी का आकस्मिक निरीक्षण,कर्मी मिले अनुपस्थित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights