khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज दौंक की छात्राओं ने जवानों संग मनाया रक्षाबंधन।

राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज दौंक की छात्राओं ने जवानों संग मनाया रक्षाबंधन*

‎*सुरक्षा बलों के जवानों को राखी बांधकर व्यक्त किया सम्मान और कृतज्ञता*

‎*सूचना/टिहरी/22 अगस्त, 2026;* आगामी पावन पर्व रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज दौंक की छात्राओं ने देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान छात्राओं ने भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल, भारतीय सेना तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर के अधिकारियों एवं जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु एवं सुरक्षित जीवन की कामना की।

‎प्रधानाचार्य राम औतार ने बताया कि विद्यार्थियों ने सुरक्षा बलों के अधिकारियों एवं जवानों से आत्मीय भेंट कर उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। छात्राओं ने जवानों को तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया तथा राखी बांधी। इस अवसर पर सुरक्षा बलों के अधिकारियों एवं जवानों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनकी शिक्षा, अध्ययन तथा भविष्य के लक्ष्यों को लेकर संवाद करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने एवं राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।

‎कार्यक्रम में विशेष शिक्षा शिक्षक आशीष सगोई एवं कला अध्यापिका इंदु सैनी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

‎*

Related posts

ब्रेकिंगः-जिला अस्पताल नई टिहरी में अस्वस्थ जनों (patient) को फल वितरण किये गए, जाने खास वजह।

khabaruttrakhand

यहां नगर निगम क्षेत्र में स्थानीय लोगों द्वारा पटरी एवं नालों के ऊपर था अवैध कब्जा , अब हुई ऐसी कार्यवाही ।

khabaruttrakhand

एम्स ऋषिकेश के एनेस्थिसियोलॉजी विभाग और इंडियन सोसायटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजी (आई. एस.ए.) की ऋषिकेश शाखा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights