khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

जिलाधिकारी ने रात्रि नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सर्दी से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किये।

उत्तरकाशी जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने गत रात्रि नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सर्दी से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किये।

जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिसर में  बनाये गए रैन बसेरे का निरीक्षण भी किया और खुले में रह रहे लोगों को रैन बसेरे का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

जिलाधिकारी ने नगर के रात्रि भ्रमण के दौरान मुख्य बाजार के साथ ही विश्वनाथ चौक, हनुमान मंदिर, केदार घाट, रामलीला मैदान आदि क्षेत्रों में जाकर खुले में रहने वाले लोगों का हालचाल पूछा व सर्दी से बचाव के लिए कम्बल प्रदान करने के साथ ही रात को रैन बसेरे में ही सोने का आग्रह किया।

इस दौरान इच्छुक लोगों को पालिका परिसर में बनाये गए रैन बसेरे में लाकर उनके लिए गर्म बिस्तरों की व्यवस्था की गई।

जिलाधिकारी ने नगर के विभिन्न स्थानों पर की गई अलाव की व्यवस्था का निरीक्षण कर इनके लिए पर्याप्त मात्रा में जलौनी लकड़ियों का इंतजाम रखने की हिदायत दी।

उन्होंने मौके पर मौजूद नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी शिवकुमार सिंह चैहान को हिदायत दी कि नगर में उपयुक्त स्थान पर रैन बसेरे की व्यवस्था करवाई जाए।

ताकि सभी जरूरतमंद लोग इसका आसानी से लाभ उठा सकें। इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल भी साथ रहे।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के एनेस्थिसियोलॉजी विभाग के तत्वावधान में विश्व संज्ञाहरण दिवस मनाया गया।

khabaruttrakhand

जनता मिलन कार्यक्रम में दर्ज हुई 52 शिकायतें/अनुरोध पत्र।

khabaruttrakhand

यहां के कई गांवों में बन्द घरों में अनोखे अंदाज़ में चोरी करने वाला शातिर चोर कड़ी मशक्कत के बाद आया पुलिस के चंगुल में।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights