khabaruttrakhand
Delhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवर

जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक बनाने पर सरकार का जताया आभार, दीपक बिजल्वाण ने किया उत्तरकाशी प्रशासक पद का कार्यभार ग्रहण।

जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक बनाने पर सरकार का जताया आभार, दीपक बिजल्वाण ने किया उत्तरकाशी प्रशासक पद का कार्यभार ग्रहण*।

रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी उत्तरकाशी

प्रदेश के 12 जनपदों में जिला पंचायत अध्यक्षों को जिला पंचायत में प्रशासक नियुक्त करने पर क्षेत्र पंचायत प्रमुखों और जिला पंचायत सदस्यों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत कर मिठाई बांटी है।

सोमवार को निवर्तमान अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने जिला पंचायत उत्तरकाशी का प्रशासक पद का विधिवत पदभार ग्रहण किया है।

इस दौरान उपजिलाधिकारी/अपर मुख्य अधिकारी मुकेश चन्द्र रमोला ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा जारी निर्देश के क्रम में प्रशासक का पद पर ग्रहण करवाया है।

गौरतलब है कि बीते शनिवार को उत्तराखंड पंचायत विभाग द्वारा इस संबंध में शासनादेश जारी होने की जानकारी के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने खुशी जाहिर कर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

इस दौरान क्षेत्र पंचायत प्रमुख भटवाड़ी श्रीमती विनीता रावत, डुंडा प्रमुख डॉ शैलेन्द्र कोहली, जिला पंचायत सदस्य मनीष राणा,प्रदीप कैन्तुरा, प्रदीप भट्ट, शशि कुमाई, ने कहा कि निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण को प्रशासक नियुक्त करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

वहीं उन्होंने कहा कि सरकार ने उत्तराखंड पंचायत एक्ट के अन्तर्गत नियम के तहत निवर्तमान अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त किया है इससे पंचायतों के विकास कार्यों में तेजी आयेगी ।

Related posts

Ram Mandir: Uttarakhand में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर सकती है Dhami सरकार, रामभक्तों में उत्साह

cradmin

जिला सभागार नई टिहरी में विधान सभा क्षेत्र टिहरी के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, जिसमें विधायक टिहरी एवं जिलाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित।

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी ने किया एनएच 94 का स्थलीय निरीक्षण।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights