khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जिला कारागार टिहरी पहुंचे ये मंत्री ,श्रीराम मंदिर आंदोलन के दौरान जेल में बिताए 19 दिनों का किया स्मरण ।

कैबिनेट व जनपद प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल शुक्रवार को जिला कारागार टिहरी पहुंचे।

यहाँ उन्होंने श्रीराम मंदिर आंदोलन के दौरान जेल में बिताए 19 दिनों का स्मरण किया, इसके साथ ही वहाँ कैद 201 कैदियों से मुलाकात की।

जिला कारागार में कैदियों से मुलाकात के दौरान डॉ अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने श्री राम मंदिर आंदोलन के दौरान टिहरी जेल में 19 दिन कार सेवकों के साथ बिताए।

उन्होंने बताया कि टिहरी जेल का शुभारंभ कैदियों के रूप में हमारे ही द्वारा ही किया गया।

इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने जेल में सजा काट रहे कैदियों से मुलाकात की और उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जेल प्रशासन को उनकी ओर से मिष्ठान वितरित करने के लिए कहा।

प्रभारी मंत्री डॉ अग्रवाल ने जेलर रामेश्वर सिंह राणा से जेल में बंद कैदियों को मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी प्राप्त की। जेलर राणा ने बताया कि जेल की क्षमता 150 है जबकि जेल में 201 कैदी रह सकते हैं।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नोटियाल, जिला रामेश्वर सिंह राणा, एसपी जेआर जोशी, एसआई महावीर रावत, एसआई महेंद्र पाल सिंह, अखिलेश मित्तल आदि उपस्थित रहे।

Related posts

अवैध नशे पर पुलिस की कार्रवाई 1 किलो से अधिक चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार।

khabaruttrakhand

Trending Song: मैं पहाड़ों कु रैबासी गीत की धूम…ऐसे आया इंग्लैंड में रह लेखक को आइडिया…पार्ट-2 की तैयारी

cradmin

Uttarakhand सरकार ने कैंसर अस्पताल में Ayushman card धारकों के लिए 25% बेड आरक्षित किए

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights