khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडनैनीतालप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

नव नियुक्त एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने मां नैना देवी मंदिर के दर्शन कर, संभाला नैनीताल जनपद का कार्यभार।

स्थान। नैनीताल।
नव नियुक्त एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने मां नैना देवी मंदिर के दर्शन कर, संभाला नैनीताल जनपद का कार्यभार।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में नव नियुक्त एसएसपी डॉ0 मंजूनाथ टी.सी. ने नैनीताल जनपद की कमान संभालने से पहले माँ नैना देवी मंदिर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

उसके बाद उन्होंने जिले के पुलिस मुखिया का विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया गया।

यहाँ बता दें डॉ. मंजूनाथ टी.सी. 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

अब तक के अपने करियर में उन्होंने सीओ रुद्रपुर, ऋषिकेश, एएसपी उधमसिंह नगर, एसपी देहरादून, एसपी क्राइम एंड ट्रैफिक हरिद्वार, सेनानायक आईआरबी द्वितीय, सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार, एसपी कुम्भ, एसएसपी अल्मोड़ा, एसएसपी उधमसिंहनगर, एसपी अभिसूचना मुख्यालय तथा पूर्व में रेलवेज में बतौर कप्तान जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं, तथा दिल्ली हॉस्पिटल में भी चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं दें चुके हैं।

Related posts

उत्तराखंड में पांच जिलाधिकारियों के हुए तबादले, जानें कौन होगा नया डीएम 

cradmin

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के श्रमिकों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ – एम्स और रेल विकास निगम के मध्य हुआ एमओयू ।

khabaruttrakhand

उत्तराखण्ड में वनाग्नि नियंत्रण पर पीएमओ कार्यालय के निर्देश पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, भारत सरकार और उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 13 फरवरी को आयोजित की जा रही मॉक ड्रिल को लेकर टेबल टॉप एक्सरसाइज की गई आयोजित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights