khabaruttrakhand
उत्तराखंड

IAS Radha Raturi: Uttarakhand को मिली पहली महिला मुख्य सचिव, राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी समेत संभाल चुकी हैं ये अहम पद

IAS Radha Raturi: Uttarakhand को मिली पहली महिला मुख्य सचिव, राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी समेत संभाल चुकी हैं ये अहम पद

Dehradun: राज्य के नए मुख्य सचिव को लेकर अब तस्वीर साफ हो गई है। सरकार ने 1988 बैच की IAS अधिकारी व वर्तमान में अपर मुख्य सचिव Radha Raturi को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाने पर मुहर लगाई है। इसके विधिवत आदेश आज (बुधवार) जारी होंगे।

Radha Raturi वर्तमान मुख्य सचिव Dr SS Sandhu की सेवानिवृत्ति पर बुधवार दोपहर बाद पदभार ग्रहण करेंगी। IAS Raturi इस समय अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री का दायित्व देख रही हैं।

Advertisement

महिला सशक्तिकरण का उदाहरण

Uttarakhand के अलग राज्य बनने के बाद Radha Raturi राज्य के सर्वोच्च प्रशासनिक पद पर आसीन होने वाली पहली महिला IAS अधिकारी होंगी। इससे सरकार ने अपने इस कदम से महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया है। वर्तमान मुख्य सचिव Dr SS Sandhu का विस्तारित कार्यकाल बुधवार को समाप्त हो रहा है।

वरिष्ठता में सबसे ऊपर हैं Radha Raturi

वरिष्ठता में सबसे ऊपर इस समय अपर मुख्य सचिव Radha Raturi ही हैं। वैसे तो IAS आनंद बर्द्धन भी अपर मुख्य सचिव हैं, लेकिन वह वरिष्ठता में IAS Radha Raturi से काफी पीछे हैं। बर्द्धन 1992 बैच के IAS अधिकारी हैं।

Advertisement

CM Dhami ने लगाई नाम पर मुहर

मंगलवार को मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के अनुमोदन के बाद राज्य के नए मुख्य सचिव के रूप में Radha Raturi के नाम पर मुहर लगा दी गई। यद्यपि, Raturi का कार्यकाल काफी अल्प अवधि का रहने वाला है। उनकी सेवानिवृत्ति 31 मार्च को होनी है। यह सरकार पर निर्भर है कि वह उनके कार्यकाल को विस्तार देती हैं अथवा नहीं।

राज्य की पहली महिला सचिव

बहरहाल, Radha Raturi पदभार ग्रहण करने के बाद राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव होंगी। इससे पूर्व 1973 बैच की IPS अधिकारी कंचन चौधरी भट्टाचार्य वर्ष 2004 में राज्य की पहली महिला DGP बनी थीं।

Advertisement

पति-पत्नी दोनों प्रशासनिक सेवा में लीन

IAS Radha Raturi के पति 1987 बैच के IPS अधिकारी अनिल रतूड़ी भी DGP रहे हैं। राज्य में भारतीय वन सेवा के सर्वोच्च पद प्रमुख मुख्य वन संरक्षक का दायित्व भी वर्ष 2016 में 1980 बैच की महिला आइएफएस अधिकारी बीना सेखरी संभाल चुकी हैं। यह संयोग राज्य में पहली बार होगा, जब पति व पत्नी, दोनों ही प्रशासनिक व पुलिस सेवा के वरिष्ठतम पद पर आसीन रहे हों।

36 साल का है कार्यकाल

IAS Radha Raturi अपने 36 वर्ष के कार्यकाल में कई अहम पदों पर आसीन रही हैं। वह अपर मुख्य सचिव महिला सशक्तिकरण, राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी Dehradun समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी भूमिका का निर्वहन कर चुकी हैं।

Advertisement

Related posts

शिशु हृदय शल्य चिकित्सा में एम्स ऋषिकेश स्थापित कर रहा नए आयाम -जटिल सर्जरी के लिए महानगरों के अस्पतालों की दौड़धूप से मिली लोगों को निजात।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-मल्लीताल बी डी पांडे अस्पताल के समीप भूस्खलन,मकान का हिस्सा आया चपेट में।

khabaruttrakhand

ग्रीष्मकाल के चलते जनपद के ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों में पेयजल संकट उत्पन्न होने की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल संकट से आच्छादित क्षेत्रों में नियमित/वैकल्पिक पेयजल आपूर्ति बनाये रखने हेतु जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights