khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

शराब पीकर वाहन संचालित करते पकड़ा गया चालक गिरफ्तार, 06 वाहन भी सीज।

“शराब पीकर वाहन संचालित करते पकड़ा गया चालक गिरफ्तार, 06 वाहन भी सीज”

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के क्रम में परिवहन विभाग द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कल टिहरी- चम्बा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग अभियान के दौरान विभिन्न अभियोगों में एमवी एक्ट के तहत यथा बिना हेलमेट, बिना पंजीयन, बिना बीमा, बिना कर, ओवरलोड, ओवरस्पीड, एचएसआरपी तथा बिना लाइसेंस के वाहन संचालित करते पाये गये।

13 वाहनो के चालान किए गए तथा 06 वाहन सीज किए। एक वाहन चालक शराब पीकर वाहन का संचालन कर रहा था, जिसको गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले किया गया।

इस अवसर परिवहन विभाग की टीम में प्रभारी इंटरसेप्टर नरेंद्र मियां, अर्जुन, नवीन, अन्नत सहायक परिवहन निरीक्षक, रोहन, नरेश परिवहन आरक्षी आदि उपस्थित रहे।

 

Related posts

Home Guard की स्थापना 2023: Dehradun में CM Dhami के कर्मचारियों को सौगात और नई भर्तियों सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

khabaruttrakhand

नये रोजगार सर्जन मिशन के तहत टिहरी झील में स्थानीय युवाओं को रोजगार मुहैया कराने हेतु बनाये गये नये बोटिंग प्वाईंट।

khabaruttrakhand

यहां मोबाइल खाद्य परीक्षण विश्लेषणशाला के माध्यम से अस्थई एवं स्थाई खाद्य प्रतिष्ठानों होटल, रेस्टोरेन्टस, ढाबों में चलाया गया विशेष निरीक्षण अभियान।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights