khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Uttarakhand BJP: कल से गाँव चलो अभियान, CM Dhami कलेडी गाँव में रहेंगे, 29 नेताओं का कार्यक्रम जारी

Uttarakhand BJP: कल से गाँव चलो अभियान, CM Dhami कलेडी गाँव में रहेंगे, 29 नेताओं का कार्यक्रम जारी

BJP ने गांव चलो अभियान को लेकर मुख्यमंत्री समेत सरकार में मंत्रियों एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत 9 से 11 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami लोहाघाट विधानसभा के कमलेडी गांव एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बदरीनाथ विधानसभा के पांडुकेश्वर जोशीमठ में प्रवास करेंगे।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, पार्टी के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदेश के 11729 बूथों पर 24 घंटे प्रवास करेंगे। इस दौरान वे स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं जनता के माध्यम केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही योजनाओं के लाभार्थियों का अनुभव साझा करते हुए अन्य लोगों को भी लाभार्थी बनने में मदद करेंगे और जनता के सामने आ रही समस्याओं के निराकरण का प्रयास करेंगे।

कौन नेता कहां करेगा प्रवास

केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट नानकमत्ता के पीपलिया पिस्तोर गांव में, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज हरिद्वार ग्रामीण के जमालपुर कला में, प्रेमचंद अग्रवाल ऋषिकेश के प्रतीनगर में, डॉ. धन सिंह रावत श्रीनगर के पल्ली में, गणेश जोशी मसूरी के गुनियाल में, रेखा आर्य सोमेश्वर के सुपा कोट गांव में प्रवेश करेंगे। बिशन सिंह चुफाल डीडीहाट के बलपीर में, बंशीधर भगत कालाढुंगी के नारायणनगर में, मदन कौशिक हरिद्वार में, रमेश पोखरियाल निशंक ज्वालापुर की डालूवाला में, अजय टम्टा अल्मोड़ा के रेलापानी में, नरेश बंसल भगवानपुर के सिकरौड़ा में, डॉ. कल्पना सैनी पिरान कलियर के ब्रह्मपुर गांव में प्रवास करेंगे। कुल 29 पार्टी पदाधिकारियों की प्रवास के गांव तय किए गए हैं।

Related posts

Breaking:-10वीं पास के लिए भारतीय रेलवे परिवहन में काम करने का सुनहरा मौका, बिना परीक्षा के होगा चयन, जाने कौन उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन।#RailwayJobs.

khabaruttrakhand

CM Dhami: सार्वजनिक निगमों के 40 हजार कर्मियों को मिलेगा 4% महंगाई भत्ता, आचार संहिता से पहले होगा आदेश

cradmin

सब्जी विपणन केंद्रों से बदली पहाड़ के किसानों की तस्वीर, गांव में ही मिला बाजार, बढ़ी आय।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights