khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूनराष्ट्रीयस्टोरीस्वास्थ्य

आईसीआईसीआई फाउंडेशन की ओर से इस संस्थान के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग ब्लड बैंक को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मोबाईल ब्लड वैन की गई भेंट।

एम्स, ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में आईसीआईसीआई फाउंडेशन की ओर से संस्थान के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग ब्लड बैंक को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मोबाईल ब्लड वैन भेंट की गई।

यह भी बताया गया कि इससे ब्लड बैंक में जरुरतमंदों के जीवन बचाने के लिए अधिक संख्या में रक्तदाता रक्तदान कर सकेंगे।
बुधवार को एम्स परिसर में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि संस्थान की कार्यकारी निदेशक व सीईओ प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने विधिवत शुभारंभ किया।

वहीं उन्होंने एम्स संस्थान के ब्लड बैंक को ब्लड कलेक्शन के लिए सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मोबाईल ब्लड वैन भेंट करने के लिए आईसीआईसीआई फाउंडेशन का आभार जताया।

उन्होंने बताया कि फाउंडेशन की इस पहल से दूरदराज के इलाकों में मोबाईल ब्लड वैन के माध्यम से रक्तदाता रक्तदान कर एम्स रक्तकोष में सहयोग कर सकते हैं, जिससे जरुरतमंदों के जीवन को बचाया जा सके।
इस अवसर पर संकायाध्यक्ष (अकादमिक) प्रोफेसर जया चतुर्वेदी ने संस्थान की ओर से आईसीआईसीआई बैंक व आईसीआईसीआई फाउंडेशन के अधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. गीता नेगी ने बताया कि इसके माध्यम से संस्थान के रक्तकोष को ब्लड कलेक्शन में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मोबाईल ब्लड वैन में ब्लड स्टोरेज सिस्टम उपलब्ध है, इस वैन में एक समय में तीन लोग ब्लड डोनेट कर सकते हैं।
ले. कर्नल अमित परासर ने कहा कि संस्थान मरीजों को हरसंभव चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने को प्रतिबद्ध है।

इस दिशा में संस्थागत स्तर पर सततरूप से कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर एनाटॉमी विभागाध्यक्ष प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह, ट्रांसफ्यूजन मेडसिन विभाग की डॉ. दलजीत कौर, डॉ. आशीष जैन, आईसीआईसीआई बैंक के जोनल हेड संजीव शर्मा, ब्रांच मैनेजर रमन सचदेवा, रिजनल हेड अनादि द्विवेदी, रिजनल मैनेजर मेघा गुप्ता, फाउंडेशन के प्रोजेक्ट हेड सुधीर जैन, अमित डंगवाल आदि मौजूद थे।

Related posts

Uttarakhand: नए साल में आपदा की तत्काल जानकारी प्रदान करने के लिए Dehradun में नई इमारत ₹53 करोड़ की प्रणालियों से सुसज्जित है।

khabaruttrakhand

Railway land-job case: पूर्व बिहार मुख्यमंत्री Rabri Devi, बेटियाँ मीसा और हेमा को राहत, अदालत देती अंतरिम जमानत

cradmin

जनपद टिहरी गढ़वाल में उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी नैनीताल की ओर से तीन दिवसीय आउटरीच प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जा रहा आयोजित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights