khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Dehradun Bar Association Election: 11 पदों पर 51 अधिवक्ताओं ने किया नामांकन, आज नाम वापसी, तस्वीर भी होगी साफ

Dehradun Bar Association Election: 11 पदों पर 51 अधिवक्ताओं ने किया नामांकन, आज नाम वापसी, तस्वीर भी होगी साफ

Dehradun Bar Association Election: बार एसोसिएशन के 11 सदस्यीय चुनावों के लिए शुक्रवार को अधिकारिक बिगुल बज उठा। 11 पदों पर 51 अधिवक्ताओं ने नामांकन किए। इनमें सबसे अधिक सचिव और उपाध्यक्ष पद पर आठ-आठ अधिवक्ताओं ने नामांकन किए। जबकि, अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष अनिल शर्मा और दो पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल व आलोक घिल्डियाल समेत पांच अधिवक्ताओं ने पर्चे भरे।

चुनाव प्रक्रिया के तहत शनिवार को नाम वापसी का दिन है। दोपहर दो बजे के बाद चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की संख्या साफ हो जाएगी। चुनाव 27 फरवरी को होने हैं जिनकी मतगणना 28 फरवरी को होगी।

धोती पहनकर बार भवन पहुंचे

विधि भवन स्थित एक कक्ष में नामांकन करने के लिए उम्मीदवार अलग-अलग अंदाज में पहुंचे थे। निवर्तमान अध्यक्ष अनिल शर्मा ब्रह्मकमल टोपी पहनकर नामांकन के लिए आए। जबकि, आठ बार के अध्यक्ष रह चुके मनमोहन कंडवाल धोती पहनकर बार भवन पहुंचे।

सभी उम्मीदवारों ने चुनाव अधिकारी एलबी गुरुंग, दीपक आहलूवालिया और SS मेहरा के समक्ष नामांकन दाखिल किए। नामांकन के बाद चुनाव प्रचार ने तेजी पकड़ ली है। सभी अपने-अपने तरीकों से अधिवक्ता मतदाताओं को लुभाने के प्रयास में जुट गए हैं।

इन्होंने दाखिल किया नामांकन

अध्यक्ष : राजीव शर्मा बंटू, मनमोहन कंडवाल, अनिल कुमार शर्मा, शिवचरण सिंह रावत, आलोक घिल्डियाल।

उपाध्यक्ष : भानू प्रताप सिसौदिया, अल्पना जदली, अमित डंगवाल, मनोज कुमार सुंदरियाल, पारितोष बडोनी, शैलेंद्र कुमार, विजय कुमार नौटियाल, विनोद कुमार सागर।

सचिव : अनिल पंडित, प्रकाश टी पाल, राजबीर सिंह बिष्ट, अजय बिष्ट, राकेश कुमार, रणदीप सिंह ग्रेवाल, रविंद्र कुमार चौहान, विजयेश चंद्र नवानी।

सह सचिव : अनिल सिंह बिष्ट, अरुण कुमार, कपिल अरोड़ा।

ऑडिटर : ललित भंडारी, राजीव कुमार रोहिला, शेर सिंह।

लाइब्रेरियन : मधु नेगी, आरएस भारती, सुभाष परमार।

10 प्लस सदस्य : अनिल कुमार, जय प्रकाश सिंह, राम सूरत ठाकुर, सुनीता रानी, सुयश कुकरेती।

07 प्लस सदस्य : दीपक कुमार त्यागी, हजारा बानो, प्रमिला रावत, प्रणव कुमार गोयल।

05 प्लस सदस्य : अभिषेक डोबरियाल, आशीष बड़थ्वाल, अविष्कार सिंह रावत, रजनी कपूर।

03 प्लस सदस्य : अजय कुमार, रमन शर्मा, रोहित यादव।

03 प्लस सदस्य (महिला) आराधना चतुर्वेदी, आरती, जुगनू रानी, पुष्पांजलि बंसल, रेहाना प्रवीन।

Related posts

यहाँ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि की प्रबंधन समिति की हुई बैठक।

khabaruttrakhand

सचिव प्रशासन, सामान्य प्रशासन, राज्य सम्पति एवं प्रोटोकाल विभाग उत्तराखण्ड शासन द्वारा जिला सभागार नई टिहरी में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की गई आहूत।

khabaruttrakhand

Uttarakhand विधानसभा सत्र: छह फरवरी को सदन में पेश होगा UCC बिल, आंदोलनकारियों के आरक्षण का विधेयक भी आएगा

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights