khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवर

देवभूमि ढोल सागर कलामंच ने अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर जिला मुख्यालय में रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

देवभूमि ढोल सागर कलामंच ने अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर जिला मुख्यालय में रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी , उत्तरकाशी।

खबर उत्तरकाशी से है जहां पर देवभूमि ढोल सागर कलामंच गंगा व यमुना वैली के सभी बाजगी समुदाय ने अपनी एकसूत्रीय मांग को लेकर जिला मुख्यालय में ढोल दमांऊ रंणसिगा की गूंज के साथ रैली निकालकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

गंगा व यमुना वैली के बाजगी समुदाय ने ढोल दमांऊ जैसे बाध्य यंत्रों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर उत्तरकाशी में पहुंच कर नारेबाजी की और सरकार से मांग की है कि उत्तरकाशी जनपद के सभी अनुसूचित जाति के बाजगियों को कला एवं संस्कृति विभाग से मासिक पेंशन दी जाय।

उत्तराखंड राज्य की पृथक मांग में आन्दोलन कारियों के साथ बाजगी समुदाय ने भी अपना योगदान दिया है, और राज्य आन्दोलनकारियों के साथ बाजगी लोग भी अपने ढोल, दमांऊ,रंणसिगा व मसक बाजा के साथ उत्तराखंड राज्य की पृथक मांग के संघर्ष में सबसे आगे थे।

सरकार ने जब राज्य आन्दोलनकारियों की पेंशन लागू की तो, ढोल दमांऊ लेकर सबसे आगे रहे बाजगियों को क्यों नजरअंदाज कर दिया गया।

बाजगी समुदाय का कहना है कि यदि सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं करती है तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।

इस दौरान भाग्यान दास अध्यक्ष बाजगी समुदाय, हरिदास , महावीर दास, कमलदास, प्रेमदास, बचन लाल, भाग्यान दास, मुकेश लाल,जलमदास, पुलमदास इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Related posts

वर्ल्ड ब्रेस्ट फीडिंग वीक के तहत एम्स ऋषिकेश में स्तनपान जनजागरुकता के लिए किया गया विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।

khabaruttrakhand

भिलंगना ब्लॉक के इस रा०ई०का० में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा दिया गया प्रशिक्षण।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंगः-गुरुद्वारा श्री हेमकुंड ट्रस्ट ने एम्स में मरीजों व तीमारदारों के लिए शुरू किया गुरु का लंगर।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights