khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनस्टोरीस्वास्थ्य

एम्स, ऋषिकेश की नियमित ड्रोन सेवा के तहत शुक्रवार को ब्लड कंपोनेंट जिला अस्पताल, नई टिहरी भेजे गए।

एम्स, ऋषिकेश की नियमित ड्रोन सेवा के तहत शुक्रवार को ब्लड कंपोनेंट जिला अस्पताल, नई टिहरी भेजे गए।

संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह के कुशल मार्गदर्शन में एम्स, ऋषिकेश द्वारा ड्रोन आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्य से विभिन्न अस्पतालों के लिए नियमित ड्रोन सेवा जारी है।

इसी क्रम में शुक्रवार को जिला राजकीय अस्पताल, नई टिहरी में ब्लड कंपोनेंट भेजे गए।

शुक्रवार को एम्स ऋषिकेश की ड्रोन सेवा को उप निदेशक ले. कर्नल अमित परासर ने नई टिहरी जिला चिकित्सालय के लिए रवाना किया।
संस्थान की ड्रोन सेवा के नोडल अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र गैरोला ने बताया कि इस दौरान ब्लड कंपोनेंट (एक यूनिट प्लेटलेट्स, दो यूनिट आरबीसी) अस्पताल को भेजी गई।

ब्लड कंपोनेंट की सुरक्षा के तहत कोल्डचेन के साथ इसका कुल वेट 1.8 केजी. था।
एम्स हेलीपैड से पूर्वाह्न 11.52 बजे ड्रोन सेवा को रवाना किया गया। फ्लाइट 33 मिनट में 49 किलोमीटर की दूरी तय कर दोपहर 12.25 बजे जिला चिकित्सालय, नई टिहरी गढ़वाल पहुंची।

एम्स की ड्रोन हेल्थ सर्विसेस के नोडल ऑफिसर डॉ. जितेंद्र गैरोला ने बताया कि एम्स ऋषिकेश राज्य, केंद्र सरकार व संस्थान की टेलीमेडिसिन सेवा के सहयोग से ड्रोन आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को उत्तराखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में इमरजेंसी मेडिसिन, रक्त संबंधी जरुरतों को पूरा करने, चारधाम यात्रा के समय आपात स्थितियों व हाई एल्टिट्यूड मेडिसिन पहुंचाने के लिए सीएचसी सेंटर,जिला अस्पतालों व अन्य दुर्गम क्षेत्रों की मैपिंग योजना पर कार्य कर रहा है ।
इस दौरान ड्रोन सेवा टीम के सदस्य ममता रतूड़ी, शिवानी भट्ट, ऋषभ कोटियाल ने सहयोग किया।

Related posts

ब्रेकिंग:-पूर्णानन्द खेल मैदान मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल में आयोजित 10 दिवसीय राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 के नवें दिन बुधवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग एवं जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण जेण्डर, घरेलू हिंसा, बाल संरक्षण एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं विषय गोष्ठी का आयोजन।

khabaruttrakhand

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सिद्धपीठ माँ सुरकण्डा मन्दिर, पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

khabaruttrakhand

Ram Mandir के दर्शन के लिए उत्तराखंड से जाएगी ट्रेन, 25 जनवरी को अयोध्या जाएंगे दो हजार श्रद्धालु

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights