khabaruttrakhand
उत्तराखंड

खून लेकर AIIMS Rishikesh से नई टिहरी पहुंचा ड्रोन, महज 33 मिनट में 49 किलोमीटर की दूरी कर ली तय

खून लेकर AIIMS Rishikesh से नई टिहरी पहुंचा ड्रोन, महज 33 मिनट में 49 किलोमीटर की दूरी कर ली तय

Rishikesh: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) Rishikesh की नियमित ड्रोन सेवा से शुक्रवार को ब्लड कंपोनेंट (एक यूनिट प्लेटलेट्स, दो यूनिट RBC) जिला अस्पताल नई टिहरी भेजे गए। इसमें महज 33 मिनट का समय लगा।

शुक्रवार को AIIMS Rishikesh से उप निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल अमित परासर (सेनि) ने ड्रोन को नई टिहरी जिला चिकित्सालय के लिए रवाना किया। संस्थान के ड्रोन हेल्थ सेवा के नोडल अधिकारी डा. जितेंद्र गैरोला ने बताया कि ब्लड कंपोनेंट की सुरक्षा के तहत कोल्डचेन के साथ कुल वजन 1.8 किलोग्राम था।

AIIMS हेलीपैड से पूर्वाह्न 11.52 बजे ड्रोन को रवाना किया गया। ड्रोन 33 मिनट में 49 किलोमीटर की दूरी तय कर दोपहर 12.25 बजे जिला चिकित्सालय नई टिहरी पहुंचा।

डा. जितेंद्र गैरोला ने बताया कि AIIMS Rishikesh राज्य, केंद्र सरकार व संस्थान की टेलीमेडिसिन सेवा के सहयोग से ड्रोन आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को उत्तराखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में इमरजेंसी मेडिसिन, रक्त संबंधी जरूरतों को पूरा करने, चारधाम यात्रा के समय आपात स्थितियों व हाई एल्टीट्यूड मेडिसिन पहुंचाने के लिए CHC सेंटर, जिला अस्पतालों व अन्य दुर्गम क्षेत्रों की मैपिंग योजना पर कार्य कर रहा है। इस दौरान ड्रोन सेवा टीम के सदस्य ममता रतूड़ी, शिवानी भट्ट, ऋषभ कोटियाल आदि मौजूद रहे।

Related posts

जिलाधिकारी टिहरी ने सौंग बांध पेयजल परियोजना से प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों की समस्याओं को सुना।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:- तहसील घनसाली में सम्बद्ध इस राजस्व उप निरीक्षक को राजकीय कार्यों व लोक सेवक के कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने पर किया गया निलम्बित।

khabaruttrakhand

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी चिन्हीकरण को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित” “चिन्हीकरण संबंधी प्रकरणों पर प्रशासन ने बढ़ाई प्रक्रिया।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights