khabaruttrakhand
उत्तराखंडराजनीतिक

Uttarakhand : प्रदेश को मिले 35 सहायक समाज कल्याण अधिकारी और तीन छात्रावास अधीक्षक, CM ने दिए नियुक्तिपत्र

Uttarakhand: प्रदेश को मिले 35 सहायक समाज कल्याण अधिकारी और तीन छात्रावास अधीक्षक, CM ने दिए नियुक्तिपत्र

Uttarakhand को 35 सहायक समाज कल्याण अधिकारी और तीन छात्रावास अधीक्षक मिल गए हैं। CM पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से चयनित सभी अधिकारियों को नियुक्तिपत्र दिए।

CM ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा निरंतर सरकारी रिक्त पड़े पदों पर भर्तियां करवाई जा रही हैं। कड़ी मेहनत, परिश्रम करने वाले आज सभी मेहनती यवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों से जीवन में हमेशा अनुशासन रखे जाने की बात कही। उन्होंने कहां कि स्वयं में अनुशासन रखकर हम आमजन को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करवा सकते हैं। अपनी सेवाओं के दौरान अच्छे काम करके दिखाना है ताकि हम अपनी सेवाओं से अंत्योदय के सिद्धांत को पूर्ण कर सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कड़ा नकल विरोधी कानून लाकर नकल माफियाओं पर अंकुश लगाने का काम किया है। नकल के अपराध में शामिल लोगों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा है। अब राज्य में पूर्ण पारदर्शिता से परीक्षाएं हो रही है।

Related posts

घनसाली यूथ क्लब के सदस्यों ने बेलेश्वर क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण स्थानों पर चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों से की अपील।

khabaruttrakhand

राष्ट्रीय सरस मेला:-राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 के तीसरे दिन की शुरूआत रमन सेवा समिति तपोवन के सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति से।

khabaruttrakhand

Dehradun: दोहरा झटका…तो क्या आधा-अधूरा स्मार्ट सिटी ही रहेगा Dehradun? सिटीज 2.0 प्रोजेक्ट से हुआ बाहर

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights