khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालविशेष कवरस्टोरी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर पहुँचेगी सरोवर नगरी की वादियों में।

स्थान नैनीताल ।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर पहुँचेगी सरोवर नगरी की वादियों में।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर सरोवर नगरी की वादियों में पहुँचने वाली हैं।

जिसकी जानकारी अपर जिलाधिकारी नैनीताल शैलेंद्र सिंह नेगी ने देते हुए बताया ।

राष्ट्रपति, भारत गणतंत्र, द्रौपदी मुर्मू दिनांक 3 नवंबर से 4 नवंबर 2025 तक दो दिवसीय जनपद प्रवास और भ्रमण पर पहुंच रही हैं।
03 नवंबर, 2025 को अपराहन 03:05 बजे जीटीसी हेलीपैड, देहरादून से प्रस्थान कर अपराहन 04:10 बजे आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगी और 04:20 बजे आर्मी हैलीपैड, हल्द्वानी से कार द्वारा राज भवन, नैनीताल के लिए प्रस्थान करेंगी। राजभवन पंहुचने के उपरांत राष्ट्रपति राजभवन, नैनीताल की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में प्रतिभाग करेंगी।
राजभवन में रात्रि प्रवास कर राष्ट्रपति दिनांक 04 नवंबर, 2025 को पूर्वाहन 08:50 बजे राजभवन, नैनीताल के मुख्य द्वार का शिलान्यास समारोह में प्रतिभाग करने के पश्चात नीम करोली बाबा आश्रम, कैंची धाम के लिए प्रस्थान करेंगी और पूर्वाहन 10:05 से 10:35 तक नीम करोली बाबा आश्रम के दर्शन करने के पश्चात नैनीताल को प्रस्थान करेंगी और पूर्वाहन 11:15 बजे कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल पहुंचेंगी। राष्ट्रपति पूर्वाह्न 11:25 से 12:15 बजे तक कुमाऊं यूनिवर्सिटी, नैनीताल द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह के *20वां कन्वोकेशन* कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। राष्ट्रपति कार्यक्रम को सबोधित करने के पश्चात अपराह्न 12:15 बजे कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल से प्रस्थान कर 12:25 बजे राजभवन, नैनीताल पहुंचेंगी। और अपराह्न 2:30 बजे राज भवन, नैनीताल से प्रस्थान कर अपराहन 3:50 बजे आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी पंहुचेंगी, जहां से अपराह्न 4:00 बजे बरेली हवाई अड्डा, को प्रस्थान करेंगी‌।

Related posts

बढ़ती गर्मी के चलते प्राकृतिक जल स्रोतों में पानी कम होने/सूखने के कारण ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों में नियमित पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सीडीओ को ग्रामीण क्षेत्रों हेतु तथा एडीएम को शहरी क्षेत्रों हेतु ओवरऑल नोडल अधिकारी किया गया नामित।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपाईयों ने ओखलकांडा में निकाली पदयात्रा ,गिनाई उपलब्धियां ।

khabaruttrakhand

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के निर्देश पर जिला विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा अतिक्रमण को किया ध्वस्त।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights