khabaruttrakhand
उत्तराखंडराजनीतिक

Uttarakhand: चुनाव के समय भावना के राजनीतिक ड्रामे से BSP सुप्रीमो खफा, प्रदेश प्रभारी को हटाया

Uttarakhand: चुनाव के समय भावना के राजनीतिक ड्रामे से BSP सुप्रीमो खफा, प्रदेश प्रभारी को हटाया

Uttarakhand: भावना पांडेय के BSP में अपनी पार्टी के विलय, हरिद्वार लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषणा और फिर अगले ही दिन पार्टी छोड़ने के पॉलिटिकल ड्रामे से BSP सुप्रीमो ने सख्त नाराज हैं। उन्होंने प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम को हटा दिया है। अब केवल दो प्रदेश प्रभारी ही चुनाव में काम करेंगे।

दरअसल, पिछले सप्ताह भावना ने BSP की सदस्यता ग्रहण की थी। प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम ने उन्हें सदस्यता दिलाई थी। तब घोषणा की गई थी कि भावना इस बार लोकसभा चुनाव में BSP की प्रत्याशी होंगी। इस घोषणा के अगले ही दिन भावना ने BSP छोड़ दी। इस फजीहत से नाराज BSP सुप्रीमो ने प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम हटा दिया है।

अब केवल दो प्रभारी शम्सुद्दीन राईन और सुरेश आर्य ही लोस चुनाव की व्यवस्था संभालेंगे। उधर, BSP ने UP के मीरापुर विधानसभा से पूर्व BSP विधायक जमील अहमद कासमी को हरिद्वार लोस सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वह मंगलवार को नामांकन करेंगे। वह 2012 से 2017 के बीच इस सीट से विधायक रहे हैं। मीरापुर विधानसभा सीट मुजफ्फरनगर जिले और बिजनौर लोकसभा सीट में आती है।

BJP नेताओं से मिलकर भावनाओं में बह गईं

बताया जा रहा कि होली पर BSP प्रत्याशी से मिलकर भावना ने BSP छोड़ने का फैसला लिया। कल तक बहन जी की पार्टी में रहीं भावना पांडे ने सोमवार को भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, वह अब BJP ज्वाइन कर सकती हैं। उधर, BSP प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल ने बताया, ज्वाइनिंग के बाद से भावना पांडे पार्टी नेताओं के संपर्क में नहीं थीं। किसी का फोन भी नहीं उठा रही थीं। कहा, उनके पास नेताओं की कमी नहीं थी। अपने पूर्व विधायक को उन्होंने हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी तय किया है।

तीन सीटों पर BSP कल करेगी नामांकन

BSP के टिहरी और गढ़वाल के प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिया है। नैनीताल में अख्तर माहिगिरी, हरिद्वार में जमील अहमद कासमी और अल्मोड़ा में नारायण राम बुधवार को नामांकन करेंगे।

Related posts

टिहरी के बालगंगा क्षेत्र में रात को भारी बारिश और भूस्खलन का कहर, तोली गांव में एक मकान में मलवे से दो महिलाएं दबकर मौत। विकासखंड भिलंगना में स्कूलों के लिए ये निर्देश जारी।

khabaruttrakhand

जिला कलेक्ट्रेट सभागार नई टिहरी में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की उपस्थिति में मानव वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण कार्यशाला के अन्तर्गत जन संवाद कार्यक्रम आहूत।

khabaruttrakhand

Uttarkashi Silkyara Tunnel: November में हुए भूस्खलन के बाद, जांच के बीच सुरंग के निर्माण कार्य की ताजगी का इंतजार

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights