khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडचमोलीदिन की कहानीपौड़ी गढ़वालीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयरुद्रप्रयागविशेष कवरस्टोरी

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी गणेश गोदयाल के समर्थन में पौड़ी में उतरी भीड़।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी गणेश गोदयाल के समर्थन में पौड़ी में भारी संख्या में  पहुंची भीड़।

बताया जा रहा है कि पौड़ी बाजार में कहीं पर भी पैर रखने को जगह नहीं मिल रही थी।

श्रीनगर से लेकर पोडी तक चारों तरफ जाम ही जाम रहा उनके समर्थन में रामनगर से लेकर कोटद्वार ,नरेंद्र नगर से लेकर ग्वालदम तक लाखो की संख्या में लोग पौड़ी पहुंचे।

वही नामांकन के बाद रामलीला मैदान पर जनसभा में कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने इन विगत 10 सालों में देश को बर्बाद कर दिया है।

उन्होंने कहा कि पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की महान जनता का आशीर्वाद मिला और कांग्रेस सरकार आई तो अंकिता भंडारी हत्याकांड में#VIP की गिरफ्तारी होगी।
वहीं अंकिता को न्याय दिलाने की कवायद भी तेज होगी , अग्निवीर को खत्म किया जायेगा इसके साथ ही पुरानी पेंशन बहाली की जाएगी।
कठोर भू कानून मूलनिवास की लड़ाई।
महिलाओं के खाते को सालाना 1 लाख रुपए हर ग्रेजुएट युवा को 1 साल ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी दी जाएगी।

इसनजनसभा में कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदयाल,पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवान सुरेंद्र सिंह नेगी ,लोकसभा प्रभारी विक्रम सिंह नेगी पूर्व विधायक डॉक्टर जीतराम, ओम गोपाल रावत ,राजपाल बिष्ट, मनोज रॉवत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, रीता पुस्प्वाण पोडी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ,टिहरी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राकेश राणा, चमोली अध्यक्ष मुकेश नेगी देवप्रयाग के उत्तम सिंह असवाल, पी सी सी सदस्य देवेंद्र नौडियाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता अमित पंत कुलदीप बिष्ट सहित हज़ारो की संख्या में जनमानस उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने जौनपुर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव में किया प्रतिभाग।मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं कर क्षेत्रवासियों को दी विकास की सौगात।

khabaruttrakhand

Election 2024: इस शहर में जंगली जानवरों के नाम पर लड़ा जाएगा चुनाव, ग्रामीणों ने बनाया यह मुद्दा; जानें कारण

cradmin

चारधाम यात्रा:- बिछड़े हुए श्रद्धालुओं को आपस में मिलवाकर व खोयी हुई सामग्री वापस दिलाकर मुस्कुराहट वापस लाने का काम कर रहा पुलिस का “ऑपरेशन मुस्कान”*

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights