khabaruttrakhand
Uttar Pradeshराजनीतिक

Amroha में Jayant Choudhary: मेरे दिल और रगों में किसान.. सरकार मेरा मान रख रही है, तो मैं क्यों ना उनका सम्मान करूं

Amroha में Jayant Choudhary: मेरे दिल और रगों में किसान.. सरकार मेरा मान रख रही है, तो मैं क्यों ना उनका सम्मान करूं

Amroha के रजबपुर में रालोद मुखिया Jayant Choudhary ने कहा कि आज देश नए पड़ाव पर है। अप्रत्याशित राजनीतिक माहौल के बीच लगातार दस साल देने के बाद तीसरी बार BJP नए नारे के साथ चुनाव में खड़ी है। वह बृहस्पतिवार को BJP प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे।

बीस मिनट के अपने संक्षिप्त संबोधन में उन्होंने विपक्ष पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा अमरोहा जिले की पहचान किसान से होती है। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने में भले ही देरी हुई, लेकिन BJP ने इस पर मुहर लगाई। पहली सरकारों ने इसके बारे में एक बार नहीं सोचा।

मेरा मान सरकार रख रही है, तो मैं क्यों ना उनका सम्मान करूं। दस साल विपक्ष में रहने के बाद आवाज उठाई। अब सत्ता के साथ रहकर किसानों और मजदूरों को उनका हक दिलाने का काम किया जाएगा। किसान मजदूर ने देश को गति देने का काम किया है।

मेरे दिल और रगों में भी किसानों हैं। 2005 के बाद अब फिर हम BJP के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने जो कहा, वो किया। यह जनता भली भांति जान रही है। PDA पर उन्होंने कहा कि अपने हित के लिए ही उन्होंने काम किया है। मेरा परिवार किसान और जनता है। आप लोगों का सम्मान ही मेरा सम्मान होगा।

Related posts

शिक्षा पर हर बच्चे का है मौलिक अधिकार, जिलाधिकारी ने यह बात परीक्षा जीतो अभियान के सफल संचालन कार्यक्रम में शिक्षकों के सम्मान समारोह में कही।

khabaruttrakhand

घनसाली ब्रेकिंग:- घनसाली क्षेत्र में लंबे समय से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आये पुलिस गिरफ्त में, अन्य जनपदों में भी दिया था घटनाओ को अंजाम, जाने अधिक ।

khabaruttrakhand

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्म का तहसील कीर्तिनगर चौरास क्षेत्रांतर्गत प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights