khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवर

मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर ‘‘प्रति परिवार बारम्बार, मतदान तक लगातार‘‘ विशेष अभियान चलाकर करवाई जायेगी मतदान शपथ।

जनपद टिहरी में मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर ‘‘प्रति परिवार बारम्बार, मतदान तक लगातार‘‘ विशेष अभियान चलाकर करवाई जायेगी मतदान शपथ।

आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन, 2024 में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने को लेकर जनपद टिहरी में विभिन्न विभागों के तत्वाधान में स्वीप गतिविधियों आयोजित कर मतदाताओं को मतदान के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में नोडल अधिकारी स्वीप/मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी द्वारा आज मंगलवार वीसी कक्ष विकास भवन नई टिहरी में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

वहीं उन्होंने अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर स्वीप गतिविधियों को बढ़ाने को कहा।
जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक को ‘‘प्रति परिवार बारम्बार, मतदान तक लगातार‘‘ अभियान चलाकर मतदाताओं को जागरूक करने को कहा गया।
अभियान के तहत माध्यमिक विद्यालयों के 10 एवं 12 वीं के छात्र-छात्राआंे के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित कर मतदान हेतु जागरूक किया जायेगा।
छात्र-छात्राओं द्वारा घर-घर जाकर प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्यानुसार मतदाताओं से मतदान की शपथ करवाई जायेगी।

जिला पूर्ति विभाग को राशन विक्रेताओं के माध्यम से सस्ता गल्ला दुकानों में राशन लेने आने वाले लोगों से तथा बाल विकास विभाग को होम विजिट, टीकाकरण एवं टेक होम राशन का वितरण करते समय मतदाताओं से मतदान की शपथ कराने को कहा गया।

जिला पंचायत राज विभाग को चुनाव का पर्व थीम पर महिला चौपाल आयोजित करने एवं मतदान शपथ करवाने को कहा गया।

बैठक में डीपीआरओ एम.एम. खान, जिला सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, एआरटीओ सतेन्द्र राज, डीईओ बेसिक वी.के. ढौंडियाल, डीपीओ शौहेब हुसैन, डीओ पीआरडी पंकज तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

योगी सरकार ने पेश किया 28760 करोड़ का अनुपूरक बजट, आमने-सामने सत्ता पक्ष-विपक्ष

khabaruttrakhand

UCC Bill: ऐतिहासिक विधेयक को पास करने के लिए Dhami की मजबूत रणनीति… विपक्ष को ‘मीन-मीकन’ नहीं मिला

cradmin

ब्रेकिंग:-उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या को  1 साल पूर्ण होने पर टिहरी जनपद के कई स्थानों में कांग्रेसजनो ने किया कैंडल मार्च, की ये मांग।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights