khabaruttrakhand
उत्तराखंडराजनीतिक

Uttarakhand का चुनावी रण: BJP ने बिछाई सियासी बिसात, चुनावी महाभारत के लिए तैयार किया चक्रव्यूह, ये है रणनीति

Uttarakhand का चुनावी रण: BJP ने बिछाई सियासी बिसात, चुनावी महाभारत के लिए तैयार किया चक्रव्यूह, ये है रणनीति

Uttarakhand: लोकसभा के चुनावी महाभारत के लिए BJP ने अपना चक्रव्यूह तैयार कर दिया है। Congress और विपक्षी दलों के प्रत्याशियों के कड़ी चुनौती पेश करने के लिए पार्टी ने रणनीति के तहत उन चेहरों पार्टी में शामिल कराया, जिन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में Congress व निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर ताल ठोकी थी और अच्छे-खासे वोट हासिल किए थे।

लोकसभा चुनाव से ठीक पूर्व विधानसभा चुनाव के दूसरे या तीसरे स्थान पर रहे इन चेहरों के दम पर पार्टी अपनी चुनावी राह को आसान बनाने की कोशिश कर रही है। पार्टी के ज्वाइनिंग अभियान की गति बेशक अभी कुछ धीमी दिखाई दे रही है, लेकिन इसे भी सुनियोजित रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा है।

Advertisement

BJP ने करीब 12,500 नए लोगों को पार्टी की सदस्यता

सियासी हलकों में ये चर्चाएं अब खासी गरमा रहीं कि कांग्रेस के कुछ और बड़े चेहरे जिनमें विधायक भी बताए जा रहे हैं, कभी भी BJP का दामन थाम सकते हैं। BJP का शीर्ष नेतृत्व इस संभावना से इन्कार भी नहीं कर रहा है। गढ़वाल मंडल की तीन लोकसभा सीटों में से दो में सबसे अधिक राजनीतिक चेहरे Congress छोड़कर BJP में शामिल हुए। कुछ ने घर वापसी की है। लोस चुनाव से पूर्व BJP ने करीब 12,500 नए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

विरोधी पार्टी से तोड़ने और अपने संग जोड़ने की यह कवायद इसलिए भी अहम मानी जा रही कि बदरीनाथ सीट पर Congress के टिकट से चुनाव लड़े राजेंद्र भंडारी को पार्टी में शामिल करा दिया। भंडारी ने Congress से इस्तीफा देकर BJP की सदस्यता ले ली।

Advertisement

गढ़वाल लोस सीट से कुछ चेहरे BJP में आए

बदरीनाथ ही नहीं गढ़वाल लोस क्षेत्र के अंतर्गत कुछ और विधानसभा क्षेत्रों से भी कुछ चेहरे BJP में शामिल हुए। इनमें केदारनाथ विस से 2022 का चुनाव लड़े कुलदीप रावत ने BJP की सदस्यता ली। वह चुनाव में दूसरे स्थान पर थे और उन्होंने 12,323 वोट हासिल किए थे। इसी तरह चौबट्टाखाल से Congress के प्रत्याशी रहे केसर सिंह नेगी BJP में चले गए। उन्हें 1,3497 वोट मिले थे। पौड़ी विस सीट पर Congress प्रत्याशी रहे नवल किशोर ने भी BJP का दामन थाम लिया। उन्होंने 20,127 वोट हासिल किए थे। यमकेश्वर सीट से Congress के टिकट पर चुनाव लड़े शैलेंद्र सिंह रावत की भी BJP में वापसी हो गई। शैलेंद्र ने 17,980 वोट लिए थे। श्रीनगर गढ़वाल सीट से UKD छोड़ कर आए मोहन काला भी BJP के हो गए। काला को विस चुनाव में 4271 वोट मिले थे

टिहरी लोकसभा सीट में भी लगी कांग्रेस में सेंध

Congress में सबसे बड़ी सेंध टिहरी लोकसभा क्षेत्र में लगी। यहां पुरोला सीट पर Congress प्रत्याशी रहे मालचंद ने BJP में वापसी कर ली। मालचंद ने विस में 21,560 वोट लिए थे। गंगोत्री में खांटी कांग्रेसी रहे पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण भी BJP में शामिल हो गए। गंगोत्री सीट पर दूसरे स्थान पर थे और उन्होंने 21,590 वोट हासिल किए थे। टिहरी लोस सीट पर दूसरे स्थान पर रहे दिनेश धनै भी BJP में शामिल हो गए। उन्हें 18,851 वोट मिले थे। इसके अलावा इसी सीट पर Congress के टिकट पर चुनाव लड़े धन सिंह नेगी ने भी BJP में वापसी कर ली। उन्होंने 6,385 वोट मिले थे। धनोल्टी सीट पर चुनाव लड़े जोत सिंह बिष्ट भी आम आदमी पार्टी छोड़कर BJP में शामिल हो गए। बिष्ट ने 2022 का चुनाव Congress के टिकट पर लड़ा था और 18,143 वोट लेकर वह दूसरे स्थान पर थे। इस सीट पर नंबर तीन रहे महावीर सिंह रांगड ने भी BJP में घरवापसी कर ली। रांगण ने भी 12,644 वोट हासिल किए थे।

Advertisement

हरिद्वार लोस में कुछ ही प्रत्याशी BJP में आए

हरिद्वार संसदीय क्षेत्र में बड़ी संख्या में पंचायत जनप्रतिनिधियों ने BJP का दामन थामा, लेकिन विस चुनाव के पूर्व प्रत्याशियों की संख्या गढ़वाल और टिहरी सीट से कम रही। टिहरी से पिता दिनेश धनै के BJP में शामिल होने के साथ ऋषिकेश से चुनाव लड़े कनक धनै भी BJP के हो गए। कनक ने 2022 के विस चुनाव में 13,080 वोट हासिल किए थे। भगवानपुर सीट पर अपनी भाभी Congress की ममता राकेश से हारे सुबोध राकेश ने BSP छोड़कर BJP में वापसी कर ली। सुबोध राकेश को 39,997 वोट मिले थे। खानपुर सीट के पूर्व प्रत्याशी सुभाष चौधरी ने BJP में जा चुके हैं। उन्हें छह हजार से अधिक वोट मिले थे।

कुमाऊं में बेअसर रहा BJP के ज्वाइनिंग अभियान

गढ़वाल मंडल तुलना में BJP का ज्वाइनिंग अभियान कुमाऊं मंडल में प्रभावी नहीं रहा। नैनीताल लोस क्षेत्र में कालाढुंगी विस से महेश चंद्र शर्मा ने Congress छोड़कर BJP का दामन थामा। महेश चंद्र को 2022 के चुनाव में 43 हजार से अधिक वोट मिले थे। भीमताल विस सीट पर कांग्रेस से चुनाव लड़े दान सिंह भंडारी ने भी BJP में वापसी कर ली। भंडारी को 15 हजार से अधिक वोट मिले थे। किच्छा से प्रत्याशी रहे अजय तिवारी ने भी BJP की सदस्यता ली। उन्हें 6,000 से अधिक वोट मिले थे। इनके अलावा कुमाऊं मंडल से Congress का कोई बड़ा चेहरा BJP में शामिल नहीं हुआ।

Advertisement

टिहरी लोस

विस क्षेत्र   पूर्व प्रत्याशी 2022 में मिले वोट
पुरोला मालचंद 21,560
गंगोत्री विजयपाल सिंह सजवाण 21,590
टिहरी दिनेश धनै 18,851
टिहरी धन सिंह नेगी 6,385
धनोल्टी महावीर सिंह रांगड 12,644
धनोल्टी जोत सिंह बिष्ट 18,143

गढ़वाल लोस

Advertisement
बदरीनाथ राजेंद्र भंडारी 32,661
केदारनाथ कुलदीप रावत 13,423
चौबट्टाखाल केसर सिंह नेगी  13,497
पौड़ी नवल किशोर 20,127
यमकेश्वर शैलेंद्र सिंह रावत 17,980
श्रीनगर मोहन काला 4,271

हरिद्वार लोस

ऋषिकेश कनक धनै 13,080
भगवानपुर सुबोध राकेश 39,997
खानपुर सुभाष चौधरी   6,289

नैनीताल लोस

Advertisement
कालाढुंगी महेश चंद्र शर्मा 43,916
भीमताल दान सिंह भंडारी 15,788
किच्छा अजय तिवारी 6,219

Related posts

ब्रेकिंग:-उत्तराखण्ड सरकार की महत्वकांक्षी योजना ‘‘दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना‘‘ के अन्तर्गत 30 यात्रियों के जत्थे को तहसील गजा से इस पवित्र धाम के लिए किया गया रवाना।

khabaruttrakhand

उप जिलाधिकारी प्रताप नगर द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष पुनरीक्षण अभियान एवं समस्त पोलिंग स्टेशन मे व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा क्षेत्र प्रताप नगर के समस्त बूथ लेवल ऑफिसर एवं सुपरवाइजर के साथ समीक्षा की बैठक आयोजित।

khabaruttrakhand

2024 के लोकसभा चुनाव में अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या का बदला लेगी महिलाएं। आशा रावत।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights