khabaruttrakhand
उत्तराखंडराजनीतिक

Lok Sabha Election 2024: Congress को थी चुनाव में जिनसे आस, वही सियासी विरोधियों के बन गए खास

Lok Sabha Election 2024: Congress को थी चुनाव में जिनसे आस, वही सियासी विरोधियों के बन गए खास

Lok Sabha Election 2024:  Lok Sabha Election में Congress को जिनसे आस थी, वही सियासी विरोधियों के खास बन गए। चुनाव के ऐन वक्त पर Congress के कई नेता साथ छोड़ गए। चुनावी जंग में उतरे प्रत्याशियों को भी इनकी कमी खल रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पार्टी छोड़ने वाले साथ होते तो Congress प्रत्याशियों को चुनाव में प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला करने में सहयोग मिलता।

Lok Sabha Election का एलान होने के बाद Congress को एक के बाद एक नेताओं के पार्टी छोड़ने से कई झटके लगे। बदरीनाथ विधानसभा सीट से विधायक रहे राजेंद्र भंडारी, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, धन सिंह नेगी, मनीष खंडूड़ी, महेश शर्मा, अशोक वर्मा, पीके अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल समेत कई नेता पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए।

BJP की दबाव की राजनीतिक: माहरा

गढ़वाल सीट से Congress प्रत्याशी गणेश गोदियाल को चुनाव में राजेंद्र भंडारी से काफी उम्मीदें थीं। गोदियाल ने यहां तक कहा था कि भंडारी ने चुनाव लड़ने के लिए मुझे आगे किया। जब पार्टी ने टिकट दिया तो साथ छोड़कर चले गए। भंडारी का पार्टी छोड़ना हमारे लिए नुकसान है। लेकिन राजनीतिक में एक व्यक्ति जाता है तो दूसरा आता है। किसी व्यक्ति का स्थान खाली नहीं रहता है।

दल-बदल करने वाले किस नेता पर कितना दंड आरोपित: माहरा

Congress अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि BJP के दबाव की राजनीतिक के चलते Congress के कई नेता पार्टी छोड़ कर गए हैं। लेकिन उनके जाने से Congress को कोई नुकसान नहीं होगा। पार्टी छोड़ कर वे लोग गए जिनके कामों की जांच चल रही और उनके कार्रवाई में फंसने की नौबत है या सत्ता दल के बड़े नेताओं के पार्टनर हैं।

पार्टी का कार्यकर्ता एक सिपाही की तरह Congress के साथ खड़ा है। आने वाले समय में हम इस बात का खुलासा करेंगे कि दल-बदल करने वाले किस नेता पर कितना दंड आरोपित किया गया था और वह दंड वसूला गया है या नहीं?। Congress यह भी खुलासा करेगी कि किस नेता की सत्तारूढ़ दल के नेताओं के साथ पार्टनरशिप थी।

Related posts

Yamunotri Dham:- वैदिक मन्त्रोंपचार के साथ खुले श्री यमुनोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2024 का शुभारम्भ।

khabaruttrakhand

नई टिहरी क्षेत्र में इन इलाकों में रहेगा 06 सितंबर को इस वजह से रहेगी पेयजल की समस्या।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-बी0डी0पांडे चिकित्सालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य पर जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights