khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवर

जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदान करने से छूटे मतदाताओं को अब इन तारीखों में घर-घर जाकर कराया जायेगा मतदान।

जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदान करने से छूटे मतदाताओं को 11, 12 एवं 14 अप्रैल, 2024 को घर-घर जाकर कराया जायेगा मतदान।

जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन, 2024 हेतु दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने से छूटे मतदाताओं को 11, 12 एवं 14 अप्रैल, 2024 को घर-घर जाकर मतदान कराया जायेगा।

इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद क्षेत्रान्तर्गत के 01-टिहरी गढ़वाल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र तथा 02-गढ़वाल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को पोलिंग एजेण्ट नामित करने हेतु प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया गया है, ताकि घर-घर डाक मतपत्रों के माध्यम से मतदान प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन की गरिमा एवं पारदर्शिता को बनाया रखा जा सके।

रूट प्लान के अनुसार विधान सभा घनसाली की 06 पोलिंग पार्टियां (पार्टी सं. 5,7,9,10,13,16), विधान सभा नरेंद्रनगर की 07 पोलिंग पार्टियां (पार्टी सं. 1,2,4,11,14,18 रिजर्व (1),21) तथा विधान सभा प्रतापनगर की 02 पोलिंग पार्टियां (पार्टी सं. 1,2) दिनांक 11 अप्रैल, 2024 को मतदान से छूटे दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को घर घर जाकर डाक मतपत्रों के माध्यम से मतदान करवाएंगे।
इसी प्रकार विधान सभा टिहरी की 05 पोलिंग पार्टियां (पार्टी सं. 1 से 5) दिनांक 12 अप्रैल, 2024 को तथा विधान सभा देवप्रयाग की 01 पोलिंग पार्टी (पार्टी सं. 5) दिनांक 14 अप्रैल, 2024 को घर घर जाकर मतदान करवाएंगे।

Related posts

ब्रेकिंगः-सरकार के पास आपदा को लेकर पर्याप्त बजट । मदन कौशिक

khabaruttrakhand

Uttarakhand लोक सेवा आयोग द्वारा देहरादून में आयोजित समीक्षा अधिकारी परीक्षा के लिए 22,000 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनमें से 10,000 अभ्यर्थी परीक्षा

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:- देवप्रयाग के पास गंगा नदी में बहे युवक की दूसरे दिन भी खोजबीन, जाने अपडेट।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights