khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

सिविल सेवा परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित, जाने टॉप 5 के नाम।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर सिविल सेवा परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है।

इस वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा, विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवा समूह ए और बी में नियुक्ति के लिए कुल 1,016 नामों की सिफारिश की गई थी।

इस सूची में शीर्ष स्थान पर लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव है, जिन्हें पिछली परीक्षा में आईपीएस के रूप में चुना गया था।

सूची और रूहानी सर्वश्रेष्ठ यानी कि महिलाओं की टॉप श्रेणी में हैं।

अंतिम यूपीएससी परिणाम में अनिमेष प्रधान दूसरे और डोनुरु अनन्या रेड्डी तीसरे स्थान पर रहे।

शीर्ष 5 उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार से है:-
प्रथम स्थान: आदित्य श्रीवास्तव
रैंक 2: अनिमेष प्रधान
तीसरा स्थान: डोनुरु अनन्या रेड्डी
चौथा स्थान: पीके सिद्धार्थ रामकुमार
5वां स्थान: रूहानी

इस वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा, इंडियन फॉरेन सर्विस, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवा समूह ए और बी में नियुक्ति के लिए कुल 1,016 नामों की सिफारिश की गई है।
जिसमे कुल मिलाकर, 347 सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार, 115 ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार और 303 ओबीसी उम्मीदवार हैं।

सफल उम्मीदवारों की सूची में 165 एससी उम्मीदवार और 86 एसटी उम्मीदवार भी शामिल हैं।

कुल सूची में 240 उम्मीदवार शामिल हैं।

यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स 2023 की परीक्षा 28 मई को और यूपीएससी मेन्स 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर, 2023 को आयोजित की गई थी।

वही इस अहम परीक्षा में अंतिम व्यक्तित्व परीक्षण/साक्षात्कार 2 जनवरी से 9 अप्रैल, 2024 तक चरणों में आयोजित किया गया था।

वहीं संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर सिविल सेवा परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है, जहां से अधिक जानकरी हासिल की जा सकती है।

Related posts

ब्रेकिंग:-अपनी मांगों को लेकर प्रधान संगठन मुखर,विकासखडं में की तालाबंदी। मनरेगा कार्यों को लेकर प्रधान संगठन में अक्रोश।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:- आँगन में खेल रहे तीन वर्षीय बच्चे पर हमला करने वाला गुलदार आदमखोर घोषित।

khabaruttrakhand

Jio Fiber सेवाएं Gopeshwar, Uttarakhand में लॉन्च की गईं, घरों में बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी का वादा

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights