khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवर

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर जनपद टिहरी स्थित बौराड़ी स्टेडियम में विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय एवं जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के नेतृत्व में भव्य योग शिविर एवं सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर जनपद टिहरी स्थित बौराड़ी स्टेडियम में विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय एवं जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के नेतृत्व में भव्य योग शिविर एवं सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योगाभ्यास किया तथा नियमित योग अपनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करने के पश्चात योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान अभ्यास के साथ हुआ।

इस अवसर पर विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग को अपनने की जो अपील देश दुनिया से की थी वह आज रंग ला रही है, यही कारण है जब हम 12वें अन्तराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं, तो विश्व के सभी देश भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे अपने जीवन में योग को नियमित रूप से अपनाएं। उन्होंने कहा कि योग दिवस के दिन योग करने के बजाए हम 365 दिन योग कर अपने को स्वस्थ रख सकते हैं ।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनता ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन, स्वच्छ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया ।

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा बनाए नशा मुक्ति सेल्फी पॉइंट पर सभी अतिथियों द्वारा सेल्फी की गई तथा नशा मुक्त समाज निर्माण का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर कोलकत्ता से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का योग दिवस पर देश वासियों को लाइब प्रसारण भी किया गया ।

इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नई टिहरी मोहन सिंह रावत, सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एडीएम शैलेन्द्र नेगी, डीएफओ पुनीत तोमर, डॉ सत्यवीर सिंह रावत, डॉ सिद्धि मिश्रा, डॉ हरीश भट्ट, डॉ कर्णपाल, डॉ विनोद रावत, डॉ तुषिता, भुबनेश्वर बड़ोनी, मनोज धीरवान, योग अनुदेशक वैशाली जुयाल, सुरजीत चौहान, आशुतोष डबराल आदि विभागीय कार्मिक, जनप्रतिनिधि सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related posts

बिग ब्रेकिंग:-दिनांक 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2023 तक देहरादून में होगा 6वाँ विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन , पद्म विभूषित अमिताभ बच्चन होंगे सम्मेलन के ब्रांड एंबेसडर।

khabaruttrakhand

चेक बाउंस मामले में UP Police ने पूर्व BJP OBC Morcha जिला अध्यक्ष के घर पर कुर्की नोटिस भेजा।”

khabaruttrakhand

दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की मजिस्ट्रियल जांच एवं वैज्ञानिक विश्लेषण संपन्न।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights