khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीरुद्रप्रयागस्टोरी

ब्रेकिंग:- बद्रीनाथ हाईवे पर घटित हुआ दुःखद हादसा, पेड़ गिरने से हुआ हादसा।

रुद्रप्रयाग। तेज तूफान के कारण बदरीनाथ हाईवे पर गुलाबराय मुख्यालय के पास एक भारी पेड़ गिर गया।

जिसमे एक स्कूटी सवार युवक पेड़ के नीचे दब गया।
वहीं बताया गया है कि इस दुखद घटना में भारी पेड़ के नीचे आने के कारण जहाँ स्कूटी पूरी तरह से कुचल गयी वही स्कूटी चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पूरे रुद्रप्रयाग क्षेत्र में तेज अंधड़ आया।

इस दौरान तेज तूफान के कारण बदरीनाथ हाईवे पर गुलाबराय पुलिस चौकी के सामने करीब 100 मीटर दूर एक पेड़ हाईवे पर गिर गया।

इस पेड़ के साथ कई पत्थर भी सड़क पर गिरे. इसी बीच हाईवे पर एक्टिवा स्कूटर पर सवार कंडारा रुद्रप्रयाग के 40 वर्षीय गिरीश भट्ट की scooty पेड़ से टकरा गई।

जिससे स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी थी, वही इस घटना में स्कूटर चालक सड़क से नीचे खाई में जा गिरा।

वही इस भारी भरकम पेड़ ने शख्स के शरीर का एक हिस्सा भी काट दिया था ।
वही घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र रौतेला ने बताया कि भारी पेड़ गिरने से यह हादसा हुआ, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह व्यक्ति गुलाबराय से श्रीनगर की ओर जा रहा था।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

वही घटना के बाद पुलिस ने तुरंत पेड़ को हाईवे से हटा दिया, जिसके बाद यातायात फिर से शुरू हो गया था।

Related posts

सोमवार को मतदान पार्टियां दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को घर घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराने हेतु हुई रवाना।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग: चमियाला बाजार में दुकान का गल्ला तोड़कर की गई थी चोरी, आरोपी को यहाँ से किया गया गिरफ्तार।

khabaruttrakhand

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ विकास खंड भिलंगना के ब्लॉक अध्यक्ष ने यहां शैक्षिक उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित कर अनेक विद्यालयों के मेधावी छात्रों एवं जागरूक अभिभावकों तथा अपने अपने विद्यालयों में प्रतिबद्धता से शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों को किया प्रोत्साहित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights