khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

ब्रेकिंग्:- गंगोत्री- यमनोत्री मंदिर के 50 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन की नो एंट्री ।

गंगोत्री – यमनोत्री मंदिर के 50 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन की नो एंट्री ।

सुभाष बडोनी उत्तरकाशी

जिला मजिस्ट्रेट डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने यमुनोत्री धाम तथा गंगोत्री धाम मंदिर परिसर की 50 मीटर की परिधि में सोशल मीडिया हेतु वीडियोग्राफी एवं रील्स बनाने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं।

इस संबंध में मुख्य सचिव के निर्देश का उल्लेख करते हुए जिला मजिस्ट्रेट डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि राज्य सरकार द्वारा तीर्थयात्रियों को सुव्यवस्थित रूप से दर्शन कराये जाने हेतु व्यवस्था बनायी गयी है, किन्तु वर्तमान में संज्ञानित हुआ है, कि कुछ व्यक्तियों द्वारा मंदिर परिसर में सोशल मीडिया हेतु वीडियोग्राफी, रील्स बनायी जा रही है।
जिसमे कहा गया है कि उक्त वीडियोग्राफी को देखने हेतु मंदिर परिसर में एक स्थान पर भीड़ एकत्र होने के कारण श्रद्धालुओं को दर्शन करने में असुविधा हो रही है।

अतः श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जिले में अवस्थित यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में मन्दिर परिसर की 50 मी0 की परिधि में सोशल मीडिया हेतु वीडियोग्राफी रील्स बनाये जाना पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इस प्रतिबंध का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए भी निर्देश जारी किए हैं।

Related posts

Uttarakhand BJP: BL Santosh ने संघ की बैठक में लोस चुनाव पर की चर्चा, तैयारियों को लेकर लिया फीडबैक

cradmin

ब्रेकिंगः-एम्स ऋषिकेश में “हाई ए​ल्टिट्यूड ट्रॉमा इमरजेंसी ट्रेनिंग फॉर मेडिकल पर्सनल डेपलायड एट वैरियस मेडिकल फैसिलिटीज ऑन चारधाम यात्रा रूट” विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला शनिवार को विधिवत सम्पन्न

khabaruttrakhand

Congress: देर रात तक चली CEC की बैठक, Uttarakhand की पांचों सीटों पर प्रत्याशियों का फैसला फिर अटका

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights