khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचार

वनाग्नि की घटनाएं बढ़कर 1121, 1520 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित…


प्रदेश में सोमवार को जंगल में आग की 23 घटनाएं हुई हैं। इसमें 22 गढ़वाल और एक वन्यजीव क्षेत्र की घटना है। कुमाऊं में एक भी घटना नहीं हुई। वहीं जंगल में आग लगाने के आरोप में वन विभाग ने अज्ञात में तीन मुकदमे दर्ज किए हैं।

गर्मी तेज होने के साथ ही वनाग्नि की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को नरेंद्रनगर वन प्रभाग में 2, सिविल वन पंचायत क्षेत्र में 2, मसूरी वन प्रभाग में 8, सिविल वन पंचायत क्षेत्र में 4, भूमि संरक्षण कालसी वन प्रभाग में 2, लैंसडाउन वन प्रभाग में एक, भूमि संरक्षण लैंसडाउन वन प्रभाग में एक, रुद्रप्रयाग वन प्रभाग में 2 और केदारनाथ वन्य जीव वन पंचायत क्षेत्र में वनाग्नि की एक घटना हुई हैं।

राज्य में इसे मिलाकर वनाग्नि की घटनाएं बढ़कर 1121 हो गई है। इससे 1520 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा के मुताबिक जंगल में आग लगाने के आरोप में अज्ञात में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसे मिलाकर जंगल में आग लगाने के मामले बढ़कर 425 हो गए हैं।

Related posts

ब्रेकिंग:-जगदीश हत्याकांड में भीम आर्मी ब्लाक संयोजक के नेतृत्व में तहसीलदार सल्ट को सौंपा ज्ञापन।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-उत्तराखंड व समीपवर्ती क्षेत्रों के विकलांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से एम्स ऋषिकेश के भौतिक चिकित्सा एवं पुनर्वास विभाग के तत्वावधान में शिविर का आयोजन

khabaruttrakhand

एस एस बी गुरिल्ला संगठन की आपात बैठक कीर्तिनगर श्रीनगर गढ़वाल के भोलू भरदारी पार्क में हुई संपन्न ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights