khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीपौड़ी गढ़वाली

यहां एसी कम्प्रेशर से कॉपर की तार चोरी की घटना को दिया गया था अंजाम। पुलिस ने किया ये काम।

पौड़ी पुलिस ने एसी कम्प्रेशर से कॉपर की तार चोरी करने वाले शातिर चोर को चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में चोरी की घटनाओं का लगातार हो रहा सफल अनावरण।

दिनांक 28.05.2024 वादी श्री पिन्टू कुमार पुत्र मोहन लाल, निवासी-ए0आर0 सिक्योरिटी ब्रांच आँफिस देवी रोड़ कोटद्वार द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के ऑफिस टाटा ए0आई0ए0लाइफ इन्शयोरेन्स (राज टावर) निकट देववाणी होटल, देवी रोड़ कोटद्वार में लगे ए.सी कम्प्रेशर के पाइपों से कॉपर की तार चोरी व क्षतिग्रस्त कर दिये है ।

प्रथम सूचना के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0-137/2024, धारा-380 भा.द.वि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा चोरी की उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए अभियोग के सफल अनावरण कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार को टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।

निर्गत निर्देशों के क्रम में श्रीमती जया बलोनी अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के निर्देशन, श्री विभव सैनी पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार श्री मणिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल थाना क्षेत्र में सम्भावित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुये व पतारसी सुरागरसी करते हुए उपरोक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त फारूख को दिल्ली फार्म रोड़ कोटद्वार के पास से मय चोरी किये गये माल के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक ।

Related posts

Dehradun: श्रमिकों की संघर्षशीलता और धैर्य ने सफल बनाया सुरंग में रेस्क्यू अभियान, CM Dhami ने जताया आभार।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-नशा तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई,1किलो 7ग्राम अवैध चरस के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्त में।

khabaruttrakhand

वनो को आग से बचाने एवं कृषि मे जैविक खाद का उपयोग , प्लास्टिक का उपयोग बंद करने के लिए ठोस कदम उठाने होगें, तभी सार्थक होगा पर्यावरण दिवस का महत्व।चंद्रशेखर जोशी ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights