khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीविशेष कवर

यहां के वनो मे एवम मुख्यालय के पहाड़ियों मे भयंकर आग , सुबह तक चला अभियान।

पूरे उत्तरकाशी जिले के वनो मे एवम मुख्यालय के पहाड़ियों मे भयंकर आग देखने को मिल रही है।

सवाल यह है कि अभी तक वन्य सम्पदा को कितना नुकसान हुआ है इसका कोई अनुमान नहीं.

रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी/उत्तरकाशी.

देर रात्रि के समय उत्तरकाशी जिला व् मुख्यालय के समीप वनो मे भयंकर आग का प्रकोप देखने को मिला।

जंहा एक तरफ चारधाम यात्रा अपने चरम पर है साथ ही गर्मी से भी कोई निजात नहीं मिल पा रही है, उसके उलट कल रात्रि को मुख्यालय व् उसके आस पास के जंगलो मे अग्नि वर्षा देखने को मिली।

बताया जा रहा है कि राडी टॉप से लेकर अन्य जगहों पर उत्तरकाशी के जंगलो मे आग का प्रकोप देखने को मिला।

बताते चलें कि कल रात मुख्यालय के समीप जिनते भी गाँव व् कस्बे दिख रहे थे उनके सामने वनो मे आग का प्रकोप देखने को मिला, जिसमे मातली, बंदरकोट, चोरंगी व् मुख्यालय के समीप गुफियारा व् अन्य जगहों मे इसका काफी असर देखने को मिला।
ऐसे में इस बढ़ती आग को देखकर आम जनता काफी चिंतित दिखी।

वहीं बताया जा रहा है कि आग को नियंत्रण करने के लिए क्यूटीआर, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, वन विभाग कि टीमों ने जल्द कार्यवाही करते हुए रात 4 बजे तक काफी हद तक आग को कस्बे मे आने से रोका।

अब सवाल यह उठता है कि आगजनी पर कैसे नियंत्रण लगाया जा सकेगा।

Related posts

नई टिहरी:- स्वतंत्रता दिवस पर वीर नारियों ने किया ध्वजारोहण।

khabaruttrakhand

आपदा क्षेत्रों में सुरक्षात्मक कार्य, राहत कार्य एवं क्षति प्राकलन के कार्य प्रगति पर।

khabaruttrakhand

‘गंगा नदी में मासांहार और मलमूत्र’ के मामले में Uttarakhand High Court ने रेस्टोरेंटों को पक्षकार बनाने के लिए सुनवाई की याचिका को स्वीकृत किया

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights