khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की मासिक बैठक की गई आहूत। जारी किए गए कई निर्देश।

मंगलवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में राजस्व एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की मासिक बैठक आहूत की गई।

जिला सभागार नई टिहरी में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने क्रमवार राजस्व वाद, फौजदारी वाद, राजस्व वसूली, मजिस्ट्रीयल जांच, मुख्य देयक, विविध देयक, ऑडिट आपत्ति, नकल खतौनी से प्राप्त आय, विशेष भूमि अध्यापित प्रकरण, अनावासीय/आवासीय भवन निर्माण, पुनर्वास/ विस्थापन, पटवारी चौकियां, पूर्ति विभाग, आबकारी विभाग, परिवहन विभाग, आपदा प्रबन्धन, दैवीय आपदा आदि पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

जिलाधिकारी राजस्व पुलिस क्षेत्र से संबंधित लम्बित विवेचना की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को मॉनिटरिंग करने तथा गंभीर मामलों को तत्काल रेगुलर पुलिस को हस्तान्तरित करने के निर्देश दिये।

पटवारी चौकियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसी चौकियां जिनका प्रयोजन नहीं हो रहा अथवा जो राजस्व पुलिस क्षेत्र से रेगुलर पुलिस क्षेत्र में आ गई हैं, की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया।

इसके साथ ही जिन चौकियों में बिजली, पानी की समस्या है, उनमें जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पेयजल कनेक्शन हेतु संबंधित विभाग को पत्र प्रेषित करने तथा विद्युत कनेक्शन अपने स्तर से लगाने को कहा गया।

राजस्व न्यायलयों का कम्प्यूटीकरण (आरसीएमएस) ऑनलाइन पोर्टल पर शतप्रतिशत हेतु तहसीलदारों को अपनी लॉगइन आईडी/पासवर्ड अपने पास रखने हेतु पत्र भेजने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये गये।

एसडीएम एवं तहसीलदारों को नियमित कोर्ट में बैठने तथा वादों का निस्तारण करने को कहा गया।

जिलाधिकारी द्वारा एसडीएम, परिवहन एवं तहसीलदारों को शिड्यूल बनाकर संयुक्त रूप से ओवर स्पीड, ओवल लोडिंग, नशे में वाहन संचालन आदि अभियोग में नियमित चेकिंग, निरीक्षण एवं नियमित समीक्षा करने को कहा गया।

आबकारी अधिकारी को कच्ची शराब को लेकर निगरानी /छापेमारी करने, अभियोजन में दायर वादों के संबंध में एडीएम को समीक्षा करने, तहसीलदारों को खाद्य निरीक्षकों के साथ राशन गोदामों एवं राशन दुकान की चैकिंग करने, खाद्य संरक्षा अधिकारी को कांवड़ यात्रा मार्गों के साथ ही कीर्तिनगर एवं कैम्पटी क्षेत्रों में निरीक्षण कर फूड सेम्पलिंग लेने, उपजिलाधिकारियांे को मीट दुकानों का कोर्ट के आदेशानुसार कार्यान्वयन करने के निर्देश दिये गये।

एआरटीओ को रेलवे डम्परों की चैकिंग करने तथा एसडीएम को मालवा नाले, गदेरे या नदी में डाला जा रहा है, तो उसकी रिपोर्ट देने को कहा गया।
पुनर्वास/विस्थापन के तहत जिन लोगों को प्रथम एवं द्वितीय किश्त की धनराशि दी गई, उसकी मॉनिटरिंग करने को कहा गया।

बैठक में एडीएम के.के. मिश्र, सीओ टिहरी औसीन जोशी, एसडीएम देवप्रयाग सोनिया पन्त, नरेन्द्रनगर देवेन्द्र नेगी, घनसाली अपूर्वा सिंह, टिहरी संदीप कुमार, धनोल्टी मंजू राजपूत, डीएसओ मनोज डोभाल, एआरटीओ सत्येन्द्र राज, जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजौला, अभियोजन अधिकारी एस.एस. तोमर, डीडीएमओ बृजेश भट्ट सहित समस्त तहसीलदार, कानूनगो, कार्यालय पटल सहायक उपस्थित रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:- यूसीसी का मामला हाईकोर्ट में पहुँचा।

khabaruttrakhand

अधिकारी रोस्टरवाइज प्रत्येक क्षेत्र में अपनी उपस्थिति करें दर्ज ,कचरा प्रबन्धन को गंभीरता से लेते हुए कूड़ा निस्तारण वाहनों का रोस्टर पंचायत सेक्रेटरी एवं प्रधानों को साझा करें।

khabaruttrakhand

Budget 2024: Uttarakhand सरकार ने नए वित्तीय वर्ष के जनता के बजट के लिए जनता से सुझाव आमंत्रित किए हैं।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights