khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्वास्थ्य

जनपद क्षेत्रान्तर्गत मेडिकल कॉलेज हेतु हुआ भूमि का चयन। समिति ने अग्रिम कार्यवाही के दिये निर्देश।

जनपद क्षेत्रान्तर्गत मेडिकल कॉलेज हेतु भूमि का हुआ चयन। समिति ने अग्रिम कार्यवाही के दिये निर्देश।

बुधवार को जिला सभागार नई टिहरी में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता एवं विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय की उपस्थिति में मेडिकल कॉलेज भवन को लेकर गठित समिति की बैठक आहूत की गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद टिहरी गढ़वाल में मेडिकल कॉलेज हेतु स्थान चिन्ह्ति कर लिया गया है।
मेडिकल कॉलेज हेतु इणिया में मानकानुसार पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, जो राजस्व और टीएचडीसी की भूमि है।

शासन स्तर से गठित संयुक्त टीम द्वारा भी इसका निरीक्षण किया गया है।
बैठक में मेडिकल कॉलेज हेतु इणिया में चिन्ह्ति भूमि पर भवन बनाने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में लिये गये निर्णयों को अग्रिम कार्यवाही हेतु शासन को प्रेषित किया जायेगा।

मेडिकल कॉलेज को लेकर अधिशासी निदेशक टीएचडीसी एल.पी. जोशी, सीएमओ और एसडीएम टिहरी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के अन्तर्गत क्षेत्र का भूगर्भीय सर्वेक्षण करवाने के निर्देश दिये गये हैं।

अधीक्षण अभियन्ता पुनर्वास को मेडिकल कॉलेज हेतु टीएचडीसी की भूमि हस्तान्तरण संबंधी कार्यवाही करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में पर्यटन बढ़ावा एवं रोजगार के अवसर मुहैया कराने को लेकर कार्य किये जायेंगे। टिहरी झील विकास के तहत एडीबी द्वारा नई टिहरी में सौन्दर्यीकरण के कार्य किये जायेंगे। कोटी-नई टिहरी रोपवे हेतु सैद्धान्तिक स्वीकृति मिल चुकी है तथा भूगर्भीय सर्वेक्षण किया जाना है।
इसके साथ ही जिला अस्पताल बौराड़ी को नया रूप देने के लिए मरम्मत एवं रंग-रोगन के कार्यों हेतु इस्टीमेट बनाया गया है, जिस पर जल्द ही कार्य शुरू किये जायेंगे।

क्षेत्रीय विधायक ने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्र, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, टीएचडीसी सीएमडी विश्नोई, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह हर्ष का विषय है कि जनपद में मेडिकल कॉलेज हेतु भूमि चिन्ह्ति कर ली गई, जिस पर जल्द ही सभी आवश्यक कार्यवाही करने के बाद काम शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में उत्तराखण्ड दौरे पर आये केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री जी के समक्ष मेडिकल कॉलेज की बात रखी गई, जिस पर उनके द्वारा सकारात्मक रूख अपनाते हुए टीएचडीसी को मेडिकल कॉलेज बनाकर कॉलेज चालने हेतु राज्य सरकार को देने के निर्देश गये। उन्होंने कहा कि ऐसा मेडिकल कॉलेज बनाया जाय, जो आधुनिक उपकरणों एवं सुविधाओं से लेस हो।

प्रेस प्रतिनिधियों एवं व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा कोटी से नई टिहरी तक रोपवे बनाने, नई टिहरी का सौन्दर्यीकरण, जिला मुख्यालय से इणिया तक पहुंच मार्ग की दूरी को लेकर उचित व्यवस्था करने एवं आन्तरिक सड़कों के सुधारीकरण की बात कह गयी।

बैठक में अधिशासी निदेशक टीएचडीसी एल.पी. जोशी, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, महाप्रबन्धक टीएचडीसी विजय सहगल, अधीक्षण अभियन्ता पुनर्वास आर. के. गुप्ता, सीएमएस डॉ. अमित राय, एसडीएम टिहरी संदीप कुमार, अध्यक्ष व्यापार मण्डल टिहरी ज्योति डोभाल सहित मीडिया के लोग उपस्थित रहे।

Related posts

एम्स (AIIMS), ऋषिकेश में ‘विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह’ शुरू विशेषज्ञों ने एंटोबायोटिक्स दवाओं के दुरुपयोग पर जताई गंभीर चिंता अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सप्ताहव्यापी चिंतन-मंथन का दौर।

khabaruttrakhand

आरोप:-कांग्रेस ने टिहरी में मुख्य्मंत्री के कार्यक्रम को थोथा चना बाजे घना जैसा की दी उपमा।

khabaruttrakhand

Lok Sabha Election 2024: फ्लैशबैक…देहरादून संसदीय सीट समाप्त हुई तो, हरिद्वार लोस सीट का हुआ जन्म

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights